भीलवाड़ा

देवता की पूजा के लिए व्यापारी से सोने का तार मांग लुटेरा लुट ले गया इतने लाख का सोना

शहर के मंगला चौक में मंगलवार को खरीदारी के बहाने आए दो युवक व्यापारी को बातों में उलझा शोकेस में रखा सोना लेकर चम्पत...
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 3:34 PM IST
bhilwara, bhilwara news, Dodge the businessman in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
शहर के मंगला चौक में मंगलवार को खरीदारी के बहाने आए दो युवक व्यापारी को बातों में उलझा शोकेस में रखा 85 ग्राम सोना लेकर चम्पत हो गए

भीलवाड़ा।

शहर के मंगला चौक में मंगलवार को खरीदारी के बहाने आए दो युवक व्यापारी को बातों में उलझा शोकेस में रखा 85 ग्राम सोना लेकर चम्पत हो गए। पता चलने पर व्यापारी ने उचक्कों की तलाश भी की, लेकिन पता नहीं लगा। इस सम्बंध में रिपोर्ट भीमगंज थाने में दी गई। पार सोना करीब 2 लाख 55 हजार रुपए का बताया जा रहा है।

Robbed in Bhilwara


पुलिस के अनुसार मंगला चौक के खारा कुआ वाली गली में शिव ज्वैलर्स पर दोपहर में बाइक से दो युवक आए। व्यापारी मनीष सोनी से देवता की पूजा के लिए सोने का तार मांगा। व्यापारी ने बताया कि सोना नहीं बेचते बल्कि सोने की कारीगरी का काम होता है। दोनों ने मनीष को बातों में उलझाया।
मौका पाकर युवक ने शोकेस में रखी पुडिया निकाल ली। उसमें 85 ग्राम सोने के आभूषण थे। पुडिया को जेब में रखर दोनों जाने लगे।

कुछ दूरी पर चले होंगे कि व्यापारी को सोना पार होने का पता चला। वह उनके पीछे दौड़ा। हल्ला सुन आसपास से लोग घर से निकल गए। वे भी दौड़े लेकिन आरोपित बाइक से रफूचक्कर हो गए। सूचना पर भीमगंज पुलिस पहुंची।दुकान पर सीसी टीवी फुटेज में दो जने नजर आ रहे है। उनकी बाइक भी खड़ी दिखी। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज को खंगाला। उचक्कों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। पुलिस ने संदेह के आधार पर आसपास तलाश भी की।

माफ किया, अगली बार नोटिस : गुर्जर

भीलवाड़ा. सुवाणा पंचायत समिति की साधारण सभा सोमवार को पंचायत समिति के सभागार में हुई। अध्यक्षता सुवाणा प्रधान सरोज देवी गुर्जर ने की थी। पहले हुई बैठक के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा हुई। अनुपस्थित कर्मचारी व अफसरों के बारे में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर ने कहा कि उन्हें इस बार माफ कर रहे हैं। अगली बैठक में यही रवैये रहा तो नोटिस देंगे। जिला परिषद के सीईओ गजेंद्र सिंह राठौड़, सुवाणा उपप्रधान लादुलाल जाट,भीलवाड़ा तहसीलदार प्रदीप चौमाल, सुवाणा बीडीओ रामस्वरूप आदि उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना