भीलवाड़ा

डमी ईवीएम से समझा रहे मतदान प्रक्रिया

पंचायत राज चुनाव
less than 1 minute read
Sep 28, 2020
Dummy EVM explaining the voting process in bhilwara
Dummy EVM explaining the voting process in bhilwara

भीलवाड़ा।
पंच-सरपंच चुनाव में निर्वाचन विभाग से किसी को अलमारी तो किसी को बल्ला चुनाव चिन्ह आवंटित हुआ। इसमें कैमरा, कोट, गैस चूल्हा, ब्रश, गुब्बारा, रोड लाइट, चारपाई, अंगूठी जैसे चिन्ह भी मिले। अब उम्मीदवार चुनाव चिन्ह सामग्री को खरीदने बाजार पहुंच रहे हैं। अब इन सामग्री को खरीदकर प्रचार कर रहे हैं। पंचायतीराज चुनाव में पहली बार सरपंच के लिए ईवीएम के जरिए मतदान हो रहा है। मतदाताओं को जानकारी देने के लिए डमी ईवीएम बाजार में आ गई। बाजार में इसकी कीमत प्रति पीस करीब 500 रुपए है। कई सरपंच उम्मीदवार डमी ईवीएम के जरिये मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। इन दिनों पंचायत चुनाव के चलते गांव के विभिन्न मोहल्लों में खासी रौनक है। निर्वाचन आयोग ने सरपंच के लिए 50 हजार रुपए की खर्चं सीमा तय की है। वहीं प्रचार के लिए सरपंच उम्मीदवार पहली बार सोशल मीडिया के जरिए मतदान की अपील कर रहे हैं।
इधर, पर्यवेक्षक संजय शर्मा ने रविवार को बदनोर क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्रोटोकॉल अधिकारी जीएल चावला ने बताया कि पर्यवेक्षक ने मतदान व्यवस्था जांची व मतदान दलों से बात की।

Published on:
28 Sept 2020 02:03 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी