भीलवाड़ा

शिक्षा विभाग का नवाचार: अब एआई बनेगा छात्रों का कॅरियर गुरु

अब विद्यालयों में छात्रों को माई कॅरियर एडवाइजर ऐप करना होगा डाउनलोड
2 min read
• •
Updated: 3 Dec 2025, 7:05 AM IST
Education Department's innovation: AI will now become students' career guru
Education Department's innovation: AI will now become students' career guru

आज के समय में एआई ने जिंदगी को काफी आसान बना दिया है। छोटे से लेकर बड़े तक सभी हर छोटे मोटे सवालों के लिए एआई की मदद लेने लगे हैं। इसी संदर्भ में शिक्षा मंत्रालय ने भी एआई की मदद से बच्चों के लिए शिक्षा का रास्ता आसान बना दिया है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से खास कॅरियर गाइडेंस ऐप लॉन्च किया है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस है, जो छात्रों और अभिभावकों को सही करियर ऑप्शन चुनने के लिए मार्गदर्शन देगा।

शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद और व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास का राष्ट्रीय संस्थान तथा वाधवानी फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से विकसित माई कॅरियर एडवाइजर ऐप अब प्रदेश के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अनिवार्य रूप से विद्यार्थियों की ओर से डाउनलोड करवाया जाएगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

ऐप करेगा विकल्प चुनने में मदद

यह ऐप कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कॅरियर मार्गदर्शन का डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो विद्यार्थियों को उनकी रुचि, कौशल एवं क्षमता के आधार पर उपयुक्त करियर विकल्प चुनने में मदद करेगा। शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के तहत विद्यालय स्तर पर इसके उपयोग को अनिवार्य किया जा रहा है।

ऐप की प्रमुख सुविधाएं

ऐप के माध्यम से 1500 से अधिक करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सेल्फ-रिव्यू टेस्ट के माध्यम से स्वयं का मूल्यांकन करना। एआइ आधारित व्यक्तिगत करियर सुझाव। करियर प्रोफाइल आधारित मार्गदर्शन। अभिभावक व शिक्षक के साथ रिपोर्ट साझा करने की सुविधा मिलेगी। आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी संस्था प्रधान यह सुनिश्चित करें कि कक्षा 9 से 12 तक के सभी विद्यार्थी अपने मोबाइल में माई करियर एडवाइजर ऐप अनिवार्य रूप से डाउनलोड कर उसका नियमित उपयोग करें। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Updated on:
3 Dec 2025, 7:05 AM IST
Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bhilwara Zila Parishad Chunav 2026: जिला परिषद और 9 पंचायत समितियों के लिए कल होगा मतदान, 1110 बूथों पर पड़ेंगे वोट

राजस्थान: विस्फोटकों से भरी पिकअप में धमाका, एक की मौके पर मौत; फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा