भीलवाड़ा

ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक, आभूषणों की अच्छी बिक्री की उम्मीद

भीलवाड़ा. नवरात्र के साथ ही 32 दिन के त्येाहारी सीजन की शुरूआत हो गई। बाजार में खरीदारी का बूम भैयादोज तक रहेगा। नौ दिन खरीदारी के विशेष योग बन रहे हैं।
less than 1 minute read
Oct 16, 2023
ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक, आभूषणों की अच्छी बिक्री की उम्मीद
ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रोनिक, आभूषणों की अच्छी बिक्री की उम्मीद

भीलवाड़ा. नवरात्र के साथ ही 32 दिन के त्येाहारी सीजन की शुरूआत हो गई। बाजार में खरीदारी का बूम भैयादोज तक रहेगा। नौ दिन खरीदारी के विशेष योग बन रहे हैं। नवमी व दशहरा को श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद धनतेरस से लेकर भैयादोज से खरीदारी के अच्छे योग बन रहे हैं। नवरात्र के साथ ही व्यापारियों में अच्छी बिकवाली को लेकर उत्साह है। इलेक्ट्रोनिक, ऑटोमोबाइल, आभूषण के साथ रेडीमेड, फर्नीचर आदि के बाजारों में विशेष तैयारी की गई हैं।

सर्राफा व्यापारी ने बताया कि नवरात्र में सोना चांदी का बाजार अच्छा रहने की उम्मीद है। शुभ मुहूर्त के लिए ज्वैलरी बुक हो चुकी हैं। पसंद के अनुसार ज्वैलरी तैयार की जा रही है। लाइट वेट ज्वैलरी पसंद की जा रही है। सोना चांदी के साथ डायमंड के आभूषण की इस बार अधिक मांग हैं।
व्यापारियों के अनुसार ऑटोमोबाइल के बाजार को इस त्योहारी सीजन से बहुत उम्मीद है। करीब तीन सौ से ज्यादा चौपहिया वाहन बुक हो चुके हैं। लग्जरी गाडियां पंसद की जा रही हैं। करीब डेढ साल से दोपहिया वाहनों की बिक्री घट रही थी लेकिन इस बार एडवांस बुकिंग हो चुकी हैं। वाहन कंपनियों ने एडवांस स्टॉक भी मंगवाया है। वाहनों पर फाइनेंस व छूट दी जा रही हैं। फर्नीचर व्यापारी ने बताया कि दीपावली से पहले ज्यादातर लोग घर में नया फर्नीचर लाते हैँ, इसलिए सोफा सेट, बैड, अलमारी के अलावा अन्य आइटमों की डिमांड पिछले सालों के मुकाबले अच्छी है। पिछले कई दिनों से नए डिजायन का फर्नीचर तैयार किया जा रहा है।

Published on:
16 Oct 2023 09:34 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी