
भीलवाड़ा।
अग्रवाल समाज सम्पत्ति ट्रस्ट के अग्रसेन जन्मोत्सव में मंगलवार को समयावधि, ब्रेन हंट, कविता प्रस्तुति, एकल नृत्य आदि हुए। समयावधि में बालक व बालिका वर्ग में गिलास में कंचे डालना में दक्ष सिंघल, हिया बंसल प्रथम, अखिलेश, जिनल अग्रवाल द्वितीय तथा हर्षल अग्रवाल, अक्षिता मानसिंहका तृतीय रहे। विवाहित युगल वर्ग में आंख में पट्टी बांध माला पहनाना प्रतियोगिता हुई। नीतू-दिनेश अग्रवाल प्रथम, रूपल-रवि अग्रवाल द्वितीय, सुधा-चन्द्रप्रकाश तृतीय रहे। संयोजन अंकुश गोयल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल ने किया। एकल नृत्य में अक्षत, सृष्टि अग्रवाल प्रथम, व अंश हिम्मतरामका, निशिका गर्ग द्वितीय तथा अनमोल हिम्मतरामका, परिधि खेमका तृतीय रही।
स्क्रेबल व सुडोकु में पलक गर्ग, इशिका अग्रवाल प्रथम तथा गगन अग्रवाल, श्रैया जैन द्वितीय व आयुषी अग्रवाल, अनीषा गर्ग तृतीय रही। कविता मेें विभिन्न आयु वर्ग में चारूल अग्रवाल, कनिका नाथानी, कनिष्का गोयल, मिक्षिका गोयल प्रथम व दक्ष नाथानी, धु्रवी बंसल, कशिश अग्रवाल, नक्षत्र नागौरी द्वितीय रहे। संचालन शालीन अग्रवाल व नकुल अग्रवाल ने किया।
सांस्कृतिक संध्या में संचालन कृष्ण गोपाल मंगल, हिमांशु अग्रवाल, नितिन अग्रवाल ने किया। बधवार को अग्रवाल उत्सव भवन में दोपहर 3.30 बजे से आर्ट एंड क्राफ्ट, छोटा शैफ, युगल नृत्य व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिताएं होगी।