भीलवाड़ा

धधका गोदाम, एक लाख मीटर कपड़ा जला, करोड़ों का नुकसान

चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर मण्डपिया चौराहे के निकट फैक्ट्री का गोदाम धधका उठा
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Fire in colth godown in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर मण्डपिया चौराहे के निकट फैक्ट्री का गोदाम धधका उठा। इससे करीब एक लाख मीटर कपड़ा जल गया।

मंगरोप।

चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर मण्डपिया चौराहे के निकट सोमवार देर रात फैक्ट्री का गोदाम धधका उठा। इससे करीब एक लाख मीटर कपड़ा जल गया। वहीं मशीन और भवन को भी नुकसान पहुंचा। इससे करोड़ों का नुकसान हुआ। हालांकि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। सात दमकल ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार मण्डपिया चौराहे पर अनंत सिंटेक्स में देर रात कपड़ा गोदाम में आग लगी। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। इससे वहां श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। श्रमिकों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन एेसा नहीं होने पर नगर परिषद से दमकल पहुंची। गोदाम से उठती लपटे देखकर एक बार दमकलकर्मियों के कदम भी ठिठक गए। आग की विकरालता को देखते हुए कंचन, संगम, पटेलनगर और नगर परिषद से कुल सात दमकल पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दीवार तोड़कर धुंआ निकाला गया।

वहीं निजी टैंकरों से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब तीन घण्टे मशक्कत के बाद आग काबू में आई, लेकिन तब तक गोदाम में रखा करीब एक लाख मीटर कपड़ा जल गया। मशीनों को नुकसान पहुंचा। उसके बाद भी रह-रह कर धुंआ उठने से दहशत की स्थिति रही। इस दरम्यिान मंगरोप पुलिस भी वहां पहुंच गई। गौरतलब है कि गत वर्ष भी इसी फैक्ट्री में आग लगी थी। उस समय भी लाखों का नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

ज्वार की फसल में लगी आग

पण्डेर की ग्राम पंचायत बिहाड़ा गांव के अखेपुरा में सोराज पिता चन्द्रा मीणा व गिरधारी पिता चन्द्रा मीणा के खेत में अचानक आग लगने से ज्वार की फसल जलकी राख हो गई। पंचायत समिति सदस्य दीपक गुर्जर की सूचना पर नायब तहसीलदार जगदीश श्रोत्रिय ने दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों में पड़ी फसलों का बचाव हो गया। राजस्व मौका नक्शे के आधार पर 5 ट्रोली ज्वार अनाज सहित राख हो गई। पण्डेर पुलिस सहायक उपनिरीक्षक गोपाल लाल शर्मा मय जाप्ता पहुंचे। बिहाड़ा पटवारी वंशप्रदीप सिंह सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Published on:
17 Oct 2017 09:10 pm