18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी को गोली मार खदान में कूद पति ने भी दी जान

घरेलू झगड़े से गुस्साए पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। उसने गहरी खदान में कूदा
2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Killing wife sprung own mine in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

बिजौलियां थाना क्षेत्र के सतकुड़िया गांव में मंगलवार सुबह घरेलू झगड़े से गुस्साए पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने गहरी खदान में कूद कर जान गंवा दी।

तिलस्वां।
बिजौलियां थाना क्षेत्र के सतकुड़िया गांव में मंगलवार सुबह घरेलू झगड़े से गुस्साए पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने गहरी खदान में कूद कर जान गंवा दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दम्पति का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक देवीलाल की दो पत्नी थी और उसके कुल दस संतान थी। इनमें मृतका दूसरे नम्बर की थी और उससे तीन संतान थी।

READ: बहू की पिटाई से घायल सास ने दम तोड़ा

पुलिस के अनुसार सतकुड़िया गांव में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे देवीलाल भील (42) का अपनी दूसरे नम्बर की पत्नी जूजी बाई (30) से घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद गहराने पर जूजी बाई घर छोड़ कर जाने लगी। इससे देवीलाल गुस्सा उठा और घर में टंगी बन्दूक उठा लाया। उसने घर से बाहर निकलते ही जूजी बाई पर बन्दूक से फायर कर दिया। बन्दूक की गोली जूजी बाई के पेट में लगी और वे वहीं ढेर हो कर गिर पड़ी। पत्नी को मृत देख कर देवीलाल के भी होश उड़ गए और वो बदहवास स्थिति में घर से बाहर भाग गया।

READ: तलवार लहरा फैलाई दहशत, नशे में घर में तोडफ़ोड़

कुछ देर में उसके भी गांव के बाहर पानी से भरी गहरी खदान में कूद कर जान देने की जानकारी सामने आई। इस घटना से समूचा गांव सन्न रह गया और घर से लेकर खदान तक भीड़ एकत्रित हो गई। बिजौलियां थाना प्रभारी सुगन सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से देवीलाल का शव भी खदान से निकाला गया। पुलिस दोनों शव बिजौलियां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाई। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पिता की लाइसेंसधारी थी बंदूक
आरोपित ने पत्नी जूजी बाई पर जिस बंदूक से फायर किया था उसका लाइसेंस आरोपित के पिता के नाम पर था। बंदूक से पत्नी पर फायर करने के बाद जूजी बाई जमीन पर गिर पड़ी। आरोपित ने उसके पास जाकर उसे हिलाया डुलाया। जब वह नहीं हिली तो वह हड़बड़ाहट में बंदूक वहीं छोड़कर खदान की तरफ भाग गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग