भीलवाड़ा

वेल्डिंग के दौरान ट्रक भभका, क्षेत्र में अफरा तफरी

आजाद नगर क्षेत्र में शनिवार को मोटर बॉडी कारखाने में वेल्डिंग के दौरान आग पकड़ लेने से एक ट्रक ने आग पकड़ ली।
2 min read
Bhilwara, Bhilwara news, Fire in the truck in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara
आजाद नगर क्षेत्र में शनिवार को मोटर बॉडी कारखाने में वेल्डिंग के दौरान एक ट्रक ने आग पकड़ ली


भीलवाड़ा।

आजाद नगर क्षेत्र में शनिवार को मोटर बॉडी कारखाने में वेल्डिंग के दौरान एक ट्रक ने आग पकड़ ली। आग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल व प्रताप नगर थाना पुलिस पहुंची और आग बुझाई।


जानकारी के अनुसार, पन्नाधाय सर्किल से बापूनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित एक कारखाने में कर्मचारी ट्रक में वेल्डिंग कार्य कर रहे थे, तभी अचानक ट्रक ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उधर, कर्मचारियों ने मौके से भाग कर जान बचाई। ट्रक में उठती आग की लपटों से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल और प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा लोगों की मदद से आग बुझाई। आग से ट्रक का कैबिन जल गया।

तस्करी का आरोपित चालक रिमाण्ड पर

माण्डल में नाकाबंदी तोड़कर भागे डोडा पोस्त तस्कर पिकअप चालक मूलसिंह को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमाण्ड पर लिया है। थानाप्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि चालक जोधपुर जिले के मतेड़ा क्षेत्र के भाटियों की ढाणी निवासी मूलसिंह से डोडा पोस्त तस्करी मामले में पूछताछ की जा रही है। गाड़ी के असल कागजात के लिए भी परिवहन विभाग से सम्पर्क किया जा रहा है। शुक्रवार को दिन में थाने के बाहर नाकाबंदी तोड़कर भागी पिकअप को पुलिस ने पीछा कर माण्डल तालाब की पाल के पास रूकवा लिया। गाड़ी की तलाशी पर लहसुन की आड़ में ले जाए जा रहे 6 बोरों में भरे 223 किलो डोडा पोस्त जब्त किया था।

विद्युत उपकरण जले

बड़लियास कस्बे में रात सवा 8 बजे अचानक वोल्टेज के अत्यधिक बढऩे से कस्बे के कई उपभोक्ताओं के विद्युत उपकरण जल गए। रावला चौक में श्याम लाल सुथार के टीवी व पंखा, सुनील राठौड़ व लादूलाल सुथार के दो बल्ब सहित कई जगह विद्युत उपकरण जलने के समाचार है। रात पौने नौ बजे विद्युत गुल हो गई।

Published on:
14 Oct 2017 09:30 pm