19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करंट लगने से एक युवक की मौत, एक घायल

गंगापुर चौराहा स्थित रिको फैक्ट्री में लोहे की सीढियों में करंट से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया
2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, Death a young man from Current in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

करेड़ा में करंट से युवक की मौत के बाद चिकित्‍सालय में जमा लोगों की भीड़

करेड़ा।

गंगापुर चौराहा स्थित रिको फैक्ट्री में लोहे की सीढियों में करंट से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों युवक मजदूरी करते थे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

READ: नाकाबंदी तोड़कर भागी पिकअप, पीछा कर रोका तो लहसुन की आड में निकला 223 किलो डोडा पोस्‍त

जानकारी के अनुसार गंगापुर चौराया स्थित रिको फैक्ट्री में मजदूरी के दौरान लोहे की सीढियों में करंट लगने से मनोहपुरा निवासी केसर 22 पुत्र हीरा नाथ कालबेलिया की मौत हो गई तथा राम नाथ पुत्र भैरू नाथ कालबेलिया 18 गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

READ: बछड़े से टकरा कार डिवाइडर कूदी, विपरीत दिशा में ट्रक से टकराई, चार की हुई मौत

कोठियां में नाले में मिला युवक का शव

अरवड़ क्षेत्र के कोठियां गांव में सड़क किनारे पुलिया के नाले में शनिवार सुबह एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार कचोलिया तालाब के पास सड़क किनारे पुलिया के नाले में एक 37 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना फूलियाकलां पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय ले जाया गया। शव की पहचान कोठियां निवासी मृतक गोपाल गुर्जर के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

कार ने बाइक के टक्कर मारी

जहाजपुर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में संविदा पर कार्यरत बोलेरों कार ने शनिवार को नगर के गावड़ी हाऊस के समीप बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गम्भीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार तेज गति से पेट्रोल पंप चौराहे की तरफ जा रही थीं। तभी उसने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक दूर तक घसीटते हुए गए तथा बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। उधर देवली पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। जबकि कार चालक घटना के बाद फरार हो गया।