भीलवाड़ा

पूर्व पार्षद पर फायरिंग, मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने किए 2 से 3 बार फायर

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र घबरानी ( Ex Councilor ) पर आज दोपहर उनके आवास पर फायरिंग ( Firing ) हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए...
less than 1 minute read
Jun 18, 2020
BJP councilor including supporters firing and stone pelting
भाजपा पार्षद ने समर्थकों सहित की फायरिंग व पथराव,भारी संख्या में पहुंचा पुलिस फोर्स

भीलवाड़ा। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर कांग्रेस के पूर्व पार्षद महेंद्र घबरानी ( Ex Councilor ) पर आज दोपहर उनके आवास पर फायरिंग ( Firing ) हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।

घर के बाहर से आई चिल्लाने के आवाजें
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर महेंद्र घबरानी बापूनगर स्थित दूल्हा हाउस के निकट अपने आवास पर थे। इस दौरान उनके घर के बाहर चिल्लाने की आवाज आई। इस पर वह जैसे ही बाहर निकले और गैलरी में आए, तब मोटरसाइकिल पर आए सवार दो युवकों ने घबरानी पर फायर ( Firing ) कर दिया। घबरानी खतरा भांपते हुए नीचे झुकने से बाल-बाल बच गए। घबरानी ने बताया उन पर 2 से 3 बार फायर किया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, दहशत का माहौल
पार्षद पर फायरिंग की सूचना मिलने पर प्रतापनगर थानाधिकारी भजनलाल सहित उनकी टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

फोटो — प्रतीकात्म्क

Published on:
18 Jun 2020 02:32 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अस्पताल की दहलीज पर तड़पता रहा घायल, सायरन बजता रहा, कर्मचारी सोते रहे; भीलवाड़ा MG Hospital में बड़ी लापरवाही

भीलवाड़ा सड़क हादसा: रोडवेज बस ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक को मारी टक्कर, रिटायर्ड शिक्षक की मौके पर मौत

फर्जी पासपोर्ट से दुबई भागा मोस्ट वांटेड इमरान, लुत्फी की पत्नी भी भारत से फरार; भीलवाड़ा पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

राजस्थान के खनन पट्टाधारकों के लिए राहत की खबर, भजनलाल सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Bhilwara: ‘5 लाख रुपए के विवाद में कर दी मां की हत्या’, महिला की मौत के बाद थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट