भीलवाड़ा

बंद मकान में मिला तीन दिन पुराना शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

आमल्दा पंचायत के अभयपुर गांव में बंद मकान में युवक का तीन दिन पुराना शव मिला।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 11:10 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, Found dead body three days in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
आमल्दा पंचायत के अभयपुर गांव में बंद मकान में युवक का तीन दिन पुराना शव मिला।

अमरगढ़।

आमल्दा पंचायत के अभयपुर गांव में बंद मकान में युवक का तीन दिन पुराना शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। शक्करगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।

पुलिस के अनुसार अभयपुर में खदान के निकट बंद मकान से बदबू पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा तो युवक मृत पड़ा था। ग्रामीणों ने पंचायत समिति सदस्य देवेन्द्रसिंह कानावत को जानकारी दी। थानाधिकारी भागीरथसिंह तथा पंचायत समिति सदस्य कानावत पहुंचे। मृतक की पहचान अभयपुर के नंदलाल गुर्जर (32) के रूप में की गई। युवक तीन दिन से लापता था।

READ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक

पुलिस ने जहाजपुर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा। मृतक के मामा ने हत्या की आशंका जताते थाना अधिकारी को ज्ञापन देकर हत्यारों का शीघ्र पता लगाने की मांग की। पुलिस के अनुसार नंदलाल गुर्जर इकलौती संतान थी। उसकी पत्नी का डेढ़ साल पूर्व निधन हो गया था। उसके चार पुत्रियां है। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

तार छूने से लगी बाड़े में आग

माण्डल कस्बे के कोलीखेड़ा मार्ग पर सोमवार को दिन में बिजली लाइन के तार छुने से निकली चिंगारी से बाड़े मेें आग लग गई, जिससे काफी नुकसान हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। पीडि़त रामेश्वर लाल खारोल के खेत से गुजर रही 11 हजार केवी पर तार छुने से वहां रखे खागला, फसल, थापड़ी सहित अनेक सामान जल कर नष्ट हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट