भीलवाड़ा

बाइक पर बैठाकर जंगल में ले जाकर खींचे अश्लील फोटो, धमकी देकर फिर सामूहिक बलात्कार

बनेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का अपहरण और अश्लील फोटो खींचकर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2019, 1:38 AM IST
Gangrape in bhilwara
Gangrape in bhilwara

भीलवाड़ा।

बनेड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी का अपहरण और अश्लील फोटो खींचकर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पॉक्सो एक्ट में बनेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार नाबालिग ने रिपोर्ट में बताया कि तीन माह पहले नगजीराम रेगर ने शम्भू रेगर के साथ गुजरात जाने के लिए दबाव बनाया। किशोरी के मना किया लेकिन शम्भू जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल में ले गया। वहां पीडि़ता के अश्लील फोटो खींचे और वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। आरोपी शम्भू पीडि़ता को घर छोड़ गया। १८ नवम्बर को पीडि़ता बुआ के घर थी। रात ग्यारह बजे शम्भूलाल रेगर आया और फिर जंगल में ले गया। वहां पहले से बालू बैरवा मौजूद था। उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। आरोपी सुबह उसे भीलवाड़ा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने नगजीराम, शम्भू और बालू के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Published on:
Also Read
View All