भीलवाड़ा

गंगवाल 76 मतों से बने अध्यक्ष, भगवान को श्रीफल भेंट कर निकाला विजय जुलूस

भीलवाड़ा शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के चुनाव रविवार को भारी उत्साह, शांति और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता निभाते हुए न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि मंदिर के लिए एक सशक्त और सेवाभावी टीम का भी चुनाव किया। […]

2 min read
Mar 01, 2026
Gangwal became president with 76 votes, a procession was taken out by offering a coconut to the deity.
  • 215 में से 198 मतदाताओं ने किया मतदान; गंगवाल को 137 और पाटनी को मिले 61 वोट
  • हाउसिंग बोर्ड सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर चुनाव में नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

भीलवाड़ा शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित सुपार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के चुनाव रविवार को भारी उत्साह, शांति और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए। समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता निभाते हुए न केवल अपने मताधिकार का प्रयोग किया, बल्कि मंदिर के लिए एक सशक्त और सेवाभावी टीम का भी चुनाव किया। इस चुनाव प्रक्रिया में जैन समाज की अभूतपूर्व जागरूकता और एकता स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

गंगवाल ने दर्ज की एकतरफा जीत

निर्वाचन अधिकारी राजकुमार पाटनी, कोशल जैन, विपुल सेठिया और सुनीता जैन के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। मतदान को लेकर समाज में खासा उत्साह था, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुल 215 मतदाताओं में से 198 सदस्यों ने वोट डाले। चुनाव परिणाम घोषित होने पर प्रकाश गंगवाल को 137 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भागचंद पाटनी को 61 मतों पर संतोष करना पड़ा। इस तरह प्रकाश गंगवाल ने 76 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

इस नई टीम के हाथों में होगी कमान

अध्यक्ष के साथ ही मंदिर की नई कार्यकारिणी का भी गठन कर लिया गया है। इसमें उपाध्यक्ष पद का जिम्मा नवीन काला व सुरेंद्र जैन (तायल) को सौंपा गया है। वहीं, कोषाध्यक्ष कैलाश शाह, सचिव पारस झाँझरी, सह-कोषाध्यक्ष राजेश बगेरवाल, संगठन मंत्री पारस शाह तथा जनसंपर्क मंत्री का दायित्व संजय छाबड़ा व मुकेश गदिया को दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नवीन काला (महुवा), माणकचंद बाकलीवाल, नेमिचंद गोधा और सुनील जैन को चुना गया है।

कार्यभार ग्रहण कर निकाला गाजे-बाजे से जुलूस

परिणामों की घोषणा के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने उपस्थित जन समुदाय के बीच प्रकाश गंगवाल और उनकी पूरी टीम का माला पहनाकर सम्मान किया और विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण करवाया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष गंगवाल ने इस विश्वास के लिए पूरे समाज का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात नई कार्यकारिणी ने सुपार्श्वनाथ भगवान के दर्शन कर श्रीफल अर्पित किया और प्रभु का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस मार्ग में जगह-जगह समाज के लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

Published on:
01 Mar 2026 09:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर