- शिक्षा मंत्री दिलावर ने जहाजपुर से जारी किया पांचवी बोर्ड का परिणाम - 2145 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका, 31 हजार 550 परीक्षार्थी देंगे पूरक परीक्षा
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पंचायत समिति कार्यालय से प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। यह पहला मौका है जब किसी बोर्ड परीक्षा का परिणाम वर्चुअली बटन दबाकर भीलवाड़ा जिले से जारी हुआ है। इस मौके पर दिलावर ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में शिक्षा में नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने बेहतर परीक्षा परिणाम वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
दिलावर ने बताया कि कक्षा पांचवी की वर्ष-2025 की परीक्षा 7 से 17 अप्रेल के बीच प्रदेश के 18,598 परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में 13 लाख 30190 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें से 12 लाख 96495 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 97.47 प्रतिशत रहा। गत वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पांचवी बोर्ड में भी बालिकाओं ने बाजी मारी है। छात्राओं का परिणाम 97.66 प्रतिशत तथा छात्रों का 97.29 प्रतिशत परिणाम रहा है। 2145 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका है। 31 हजार 550 परीक्षार्थी एक या एक से अधिक विषयों में सप्लीमेंट्री आई है। पूरक परीक्षा अगस्त माह में होगी। छात्राओं का परिणाम ग्रेड के आधार पर जारी किया है।
छात्राओं ने मारी बाजी
वर्ग उत्तीर्णता दर
जिलावार प्रदर्शन