भीलवाड़ा

खुशखबर, भीलवाड़ा नगर निगम का होगा विस्तार, कलक्टर को सौंपी 24 गांवों की सूची

Good News : भीलवाड़ा से खुशखबर। भीलवाड़ा नगर निगम का होगा विस्तार। भीलवाड़ा जिला कलक्टर नमित मेहता को 24 गांवों की सूची सौंपी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Dec 2024, 5:21 PM IST
Good News Bhilwara Municipal Corporation will be Expanded Collector Submitted 24 Villages List

Good News : भीलवाड़ा से खुशखबर। तहसील के 24 गांवों को भीलवाड़ा नगर निगम में शामिल करने के लिए निगम प्रशासन ने कलक्टर नमित मेहता को सूची सौंप दी। सूची पर सोमवार को निगम की तरफ से महापौर राकेश पाठक, आयुक्त हेमाराम चौधरी व उपनगर नियोजक आशीष लोढ़ा ने चर्चा की और कहा कि निगम की सीमा विस्तार के लिए गांवों को निगम में शामिल किया जाना जरूरी है।

गांवों व भीलवाड़ा तहसील के गांवों पर चर्चा

यहां कलक्ट्रेट में कलक्टर की अध्यक्षता में बैठक के दौरान नगर विकास न्यास की पेराफेरी में शामिल गांवों व भीलवाड़ा तहसील के गांवों पर चर्चा हुई। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया व उपखंड अधिकारी दिव्यराज सिंह ने सीमा विस्तार को लेकर प्रशासन का पक्ष रखा। राज्य सरकार को 31 दिसंबर से पहले सीमा विस्तार व नए वार्ड के लिए प्रस्ताव भेजना जरूरी है।

जनप्रतिनिधियों से होगी चर्चा

महापौर राकेश पाठक ने बताया कि निगम के सीमा विस्तार को लेकर 24 नए गांवों की सूची प्रशासन को सौंप दी है। प्रशासन से चर्चा के बाद अब प्रस्तावित गांवों की सूची पर क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधियों से चर्चा की जाएगी।

ये गांव होंगे शामिल

पांसल, मालोला, धूलखेड़ा, जोधड़ास, जीपिया, आटूण, बोरड़ा, पालड़ी, तस्वारियां, गोविंदपुरा, तेलीखेड़ा, हलेड़, सुवाणा, ईंरास, भोली, मंडपिया, माधोपुर, सालरिया, आरजिया, भदाली खेड़ा, गठिला खेड़ा, काणोली व पुरावतों का आकोला को निगम में शामिल करना प्रस्तावित है।

Updated on:
31 Dec 2024, 5:21 PM IST
Published on:
Also Read
View All