5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में सफाई कर्मचारियों का जबरदस्त प्रदर्शन, निगम परिसर में डम्पर से लगाया कचरे का ढेर

Bhilwara News : सफाई कर्मचारियों की भर्ती में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी नाराजगी जताते हुए निगम परिसर में डम्पर से कचरे का ढेर लगा दिया। साथ ही निगम के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके साथ ही भर्ती को रद्द करने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Dec 2024, 7:34 PM IST

Bhilwara News : भीलवाड़ा में सफाई कर्मचारियों की भर्ती में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने पर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करते हुए भीलवाड़ा नगर निगम परिसर में डम्पर से कचरा खाली कर दिया। निगम के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में जुटे सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इससे निगम परिसर में गहमा-गहमी का माहौल बन गया। कर्मचारियों का आरोप है कि फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र बनाने से वास्तविक व्य​क्ति को नौकरी नहीं मिल पाएगी। सफाई कर्मचारियों ने भर्ती को रद्द करने की मांग की। उनका आरोप है कि भर्ती के लिए बना पोर्टल बंद कर दिया गया है, जबकि अनुभव प्रमाण पत्र देने में देरी की गई है।

वाल्मीकि समाज चुप नहीं रहेगा, आंदोलन होगा तेज

सफाई मित्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रामदेव ने कहा कि सफाईकर्मी अपने रोजगार और रोजी-रोटी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। रामदेव ने एलान किया जब तक भर्ती नियमों में संशोधन नहीं होता है, तब तक काम ठप रहेगा। हमने आज कचरा नगर निगम में डाल दिया है। साथ ही भीलवाड़ा शहर के चौराहों से भी कचरा नहीं उठाने दिया है। रामदेव ने चेतावनी दी कि यदि भर्ती प्रक्रिया में खामियां दूर नहीं की गई तो वाल्मीकि समाज चुप नहीं रहेगा, तेज आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :जोधपुर के मशहूर कर्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजीव गहलोत की मृत्यु, जनता अवाक, 5 हजार से अधिक की थी हार्ट सर्जरी

नौकरशाहों ने भर्ती के नियमों में छोड़ी कई कमियां

भीलवाड़ा नगर निगम के महापौर राकेश पाठक ने बताया कि सीएम भजनलाल ने 30 हजार वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मियों को रोजगार देने को कहा है। पर सूबे में नौकरशाहों ने भर्ती के नियमों में कई कमियां छोड़ दी है। एक ओर तो अनुभव प्रमाण पत्र के लिए पीएफ और बैंक स्टेटमेंट जरूरी बताया गया है, वहीं, ठेकेदारों के अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर भर्ती की जा रही है। सफाई कर्मियों संग अन्याय हुआ है। जल्द ही सीएम भजनलाल से वार्ता कर इस कमी को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़