5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur 297th Foundation Day : रद्दी से तैयार होगा निमंत्रण कार्ड, बीज रखकर भेजेंगे बुलावा, जानें पूरा मामला

Jaipur 297th Foundation Day : नगर निगम ग्रेटर रद्दी से तैयार करेगा निमंत्रण कार्ड। बीज रखकर जयपुर के 297वें स्थापना दिवस के लिए बुलावा भेजेगा। एक माह तक होने वाले कार्यक्रम में जानें और क्या-क्या कार्य होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Nov 2024, 10:08 AM IST

Greater Nagar Nigam jaipur Prepare Invitation Cards from Waste Send invite by Placing Seeds know whole matter

Jaipur 297th Foundation Day : नगर निगम ग्रेटर एक माह तक जयपुर समारोह मनाएगा। इसकी शुरुआत जयपुर स्थापना दिवस से होगी। 18 नवंबर को गणेश पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा। सुबह 10 बजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में गणेश पूजन के साथ गज पूजा होगी। निगम मुख्यालय में शनिवार को महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि निगम में जो रद्दी पड़ी थी, उससे निमंत्रण कार्ड तैयार करवाए जा रहे हैं। इस निमंत्रण कार्ड में बीज भी रखा जाएगा। जो हरियाली बढ़ाने का संदेश देगा। सभी आयोजन जीरो वेस्ट इवेंट होंगे। जयपुर के 297वें स्थापना दिवस को रामराज्य की थीम पर मनाया जाएगा।

16 से 18 दिसम्बर तक मेयर समागम का होगा आयोजन

महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि 16 से 18 दिसम्बर तक मेयर समागम का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के विभिन्न शहरों के महापौर आमंत्रित किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि राम ही सुर भजन प्रतियोगिता, प्रेम रामायण कार्यक्रम 16 दिसम्बर को बिड़ला ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रेसवार्ता में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष दुर्गेश नन्दिनी और आयुक्त रूकमणी रियाड़ भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें :Weather Update : राजस्थान में पलटा मौसम, ठंड हुई तेज, इन दो शहरों में घने कोहरे का मौसम अलर्ट

ये कार्यक्रम भी होंगे

1- 18 नवम्बर को शाम 5 से 7 सात बजे तक स्टेच्यू सर्कल पर दीपदान कार्यक्रम।
2- 21 नवम्बर से स्वच्छता सप्ताह होगा शुरू।
3- शहरवासियों और व्यापार मंडलों को जोड़ा जाएगा।
4- परकोटा के प्रमुख दरवाजों पर रोशनी की जाएगी।
5- मुख्य सड़कों पर चित्रकारी होगी।
6- कच्ची बस्तियों में जाकर मिठाई बांटी जाएगी।
7- ट्रिपल आर सेंटर पर आए सामान का भी वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :कांग्रेस सरकार का एक और फैसला पलटेगा, राजस्थान के करीब 40 लाख अभ्यर्थियों को लगेगा जोरदार झटका

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : हज पॉलिसी में भारी बदलाव, हज यात्रा-2025 का सफर होगा महंगा, यात्री मायूस