पिछले दो दिन में 10 अवैध दुकानों को सील किया और करीब दो लाख रुपए कैरिंग चार्ज के वसूले। इस दौरान पांच थड़ियों को भी ध्वस्त किया गया। इनको सरकारी जमीन पर रखकर अवैध रूप से मांस का बेचान किया जा रहा था। पशु प्रबंधन शाखा के उपायुक्त हरेंद्र सिंह चिराणा ने बताया कि जगतपुरा, जगतपुरा कच्ची बस्ती, झालाना, प्रताप नगर, एनआरआइ कॉलोनी के आस-पास, इंडिया गेट, टोंक रोड, करतारपुरा, कठपुतली नगर, गोपालपुरा, बजरी मंडी रोड पर कार्रवाई की गई।