
फोटो- AI
Jaipur News: जयपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए एक बड़ी योजना सामने आई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) द्रव्यवती नदी के ऊपर एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की तैयारी कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। अगर यह योजना सफल होती है, तो शहर के कई व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो सकता है। लोगों को कहीं न कहीं ट्रैफिक से निजात मिल सकती है।
इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें जमीन अधिग्रहण की जरूरत बहुत कम होगी। एलिवेटेड रोड नदी के ऊपर बनाई जाएगी, जिससे न तो ज्यादा लोगों को हटाना पड़ेगा और न ही अतिरिक्त जमीन लेनी पड़ेगी। इससे प्रोजेक्ट की लागत और समय दोनों कम होंगे। जो इसे और ज्यादा व्यावहारिक बनाता है।
इस प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर की लंबाई करीब 7 किलोमीटर और चौड़ाई लगभग 7 मीटर होगी। अधिकारियों के अनुसार, इसकी ऊंचाई करीब 50 फीट रखी जा सकती है, ताकि नदी किनारे मौजूद संरचनाओं को कोई नुकसान न पहुंचे। यह कॉरिडोर शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ते हुए तेज और सुगम यातायात का विकल्प देगा।
द्रव्यवती नदी का पुनर्विकास पहले ही किया जा चुका है, और अब इस एलिवेटेड रोड के जरिए शहर को एक और आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है। इससे रोजाना हजारों वाहनों को फायदा मिलेगा और जाम की समस्या कम होगी। यह प्रोजेक्ट जयपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ शहर के विकास को नई दिशा देगा।
Updated on:
19 Mar 2026 12:46 pm
Published on:
19 Mar 2026 12:46 pm
