18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या?’, सीएम भजनलाल शर्मा का विपक्ष पर तीखा वार; जानिए आखिर क्यों बोले ऐसा

Politics News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे को लेकर उठे सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। पढ़िए पूरी खबर।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Himesh Rana

Mar 18, 2026

Bhajan Lal Sharma

CM Bhajan Lal Sharma (Patrika Photo)

Politics News: राजस्थान में दिल्ली दौरे वाले सियासी बयान थम नहीं रहे है। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सवालों पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली जाते समय दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे, जबकि उनकी सरकार जनता के लिए लगातार काम कर रही है।

दिल्ली दौरे पर सीएम का जवाब

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली दौरे को लेकर उठे सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि पहले के नेता दिल्ली जाते समय दोनों पैरों में पट्टी बांध लेते थे, जो उनके कामों की प्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने खुद को एक्टीव बताते हुए कहा कि उन्हें न तो जुकाम-बुखार होता है और न ही किसी सहारे की जरूरत पड़ती है।

‘अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या?’- CM का तीखा बयान

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उनके हर कदम पर सवाल उठाते हैं। चाहे वे दिल्ली जाएं या न जाएं। इस पर उन्होंने साफ शब्दों में कहा, ‘अरे तुम्हारी मर्जी से चलूंगा क्या, तुम हो क्या मेरे ऊपर?’ उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के हित में जो भी जरूरी होगा, वह किया जाएगा और विपक्ष की आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विधानसभा से भागने का आरोप

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे सरकार के कामों पर बहस से बचने के लिए विधानसभा छोड़कर चले गए। वे 2 साल बनाम 5 साल के कामों पर बहस नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यों का पूरा रिपोर्ट पेश किया है और विपक्ष को भी अपने कामों का हिसाब देना चाहिए। राजस्थान दिवस के उपलक्ष में आयोजित 'राजस्थान युवा शक्ति दिवस' को संबोधित करते हुए सीएम बोल रहे थे। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

जेजेएम घोटाले पर सख्त रुख, ‘एक को भी नहीं छोड़ेंगे’

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) में कथित घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार हुआ और कुछ मंत्री जेल भी गए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जो भी राजस्थान के साथ भ्रष्टाचार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

दिल्ली से ‘कुछ लेकर आने’ का दावा

सीएम ने कहा कि वे जब भी दिल्ली जाते हैं तो राज्य के लिए कुछ न कुछ लेकर आते हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने बजट घाटा कम किया है और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1.67 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपए से अधिक कर दी है।