5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : हज पॉलिसी में भारी बदलाव, हज यात्रा-2025 का सफर होगा महंगा, यात्री मायूस

Haj Pilgrimage Big News : हज यात्रियों के लिए बड़ी खबर। हज-2025 का सफर 50 हजार रुपए तक महंगा होने के आसार हैं। राजस्थान से इस बार हज के पाक सफर पर करीब 3802 यात्री जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 17 Nov 2024, 7:44 AM IST

Haj Policy Big Change Haj Yatra 2025 will be Expensive Passengers disappointed

Haj Pilgrimage Big News : हज-2025 के मुकद्दस सफर के लिए यात्रियों को बीते साल के मुकाबले इस बार सफर के लिए अधिक राशि खर्च करनी होगी। इसकी मुख्य वजह नई हज पॉलिसी में बदलाव के साथ ही अन्य शुल्कों में बढ़ोतरी है। हाल ही में यात्रियों ने पहली किश्त के रूप में एक लाख 30 हजार 300 रुपए का शुल्क जमा करवाया है। इस बार हजयात्रा के लिए पहली किश्त के रूप में लिया जाने वाला शुल्क भी ज्यादा है। राजस्थान प्रदेश से सफर में इस बार 3802 हज यात्रियों को हज पर जाने का मौका मिला है।

इस बार का हज यात्रा खर्च करीब 4.50 लाख रुपए

इधर हज खिदमदगार कमेटियों ने किराए में रियायत देने की मांग उठाई है। राजस्थान हज वेलफेयर सोसायटी के महासचिव हाजी निजामुद्दीन ने बताया कि इस बार प्रतियात्री खर्च चार से 4.50 लाख के आसपास रहने के आसार है। जबकि बीते साल यह शुल्क 3 लाख 90 हजार रुपए था।

यह भी पढ़ें :कांग्रेस सरकार का एक और फैसला पलटेगा, राजस्थान के करीब 40 लाख अभ्यर्थियों को लगेगा जोरदार झटका

किराए में रियायत की मांग

पूरे मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात विभाग से किराए में रियायत की मांग उठाई जा रही है। ताकि लोगों पर अधिक खर्च का बोझ न रहे। यात्री भी इस बार अधिक शुल्क की वजह से परेशान है।

यह भी पढ़ें :Weather Update : उदयपुर में बदला मौसम, आने वाले 5 दिन गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का नया अलर्ट

यह भी पढ़ें :सीएम भजनलाल का दस्तकारों-कलाकारों को तोहफा, चुकाए ऋण ब्याज पर मिलेगा 2 प्रतिशत अतिरिक्त अनुदान