Shanti Dhariwal Targets BJP : अशोक गहलोत सरकार में मंत्री और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने रविवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शांति धारीवाल ने कहा सरकार बदलते ही हज यात्रा भी महंगी हो गई है। पहले के मुकाबले अब एक लाख रुपए अधिक वहन करने पड़ रहे हैं। यह बात रविवार को पूर्व मंत्री और कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल ने हज यात्रियों के लिए वैक्सीनेशन एवं ट्रेनिंग शिविर के दौरान बूंदी रोड स्थित एक होटल में कही। विधायक शांति धारीवाल ने कहा कि पहले 600 लोग हज पर गए थे। इस बार 256 लोग जा रहे हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। यह देश सभी धर्म-संप्रदाय का है, सभी को बराबर हक है।