CBSE 10th-12th Exam Results New Update : सीबीएसई की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट की तैयारी शुरू हो गई है। बोर्ड डिजिलॉकर में विद्यार्थियों की मार्कशीट-सर्टिफिकेट अपलोड करेगा। इसके लिए स्कूलों को विद्यार्थियों के डिजिलॉकर कोड आवंटित किए गए हैं। इनके जरिये परिणाम जानने के अलावा ऑनलाइन मार्कशीट-सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किए जा सकेंगे। डिजिलॉकर अकाउंट का एक्सेस कोड अगर नहीं होगा तो इसके बिना छात्र सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 चेक नहीं कर पाएंगे। सीबीएसई प्रतिवर्ष 10वीं-12वीं के परिणाम सहित मार्कशीट-सर्टिफिकेट विद्यार्थियों के डिजिलॉकर में भेजता है। बोर्ड ने सभी रीजन के स्कूल को विद्यार्थियों के छह डिजिट के कोड आवंटित कर दिए हैं। स्कूल को इन कोड को विद्यार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस-वॉट्सएप पर भेजना होगा। इससे विद्यार्थी परिणाम जानने के अलावा डिजिलॉकर में मार्कशीट-सर्टिफिकेट चेक कर सकेंगे।