5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माध्यमिक शिक्षा निदेशक का बड़ा फैसला, कक्षा 9वीं – 11वीं की पूरक परीक्षाओं की बदली डेट

Supplementary Exams Date Changed : माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बड़ा फैसला। कक्षा 9वीं -11वीं की पूरक परीक्षाओं की डेट में संशोधन किया गया है। पूरक परीक्षाओं की नई डेट जारी कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 May 2024, 5:42 PM IST

Secondary Education Director Ashish Modi Big Decision Class 9th-11th Supplementary Examinations Date Changed

माध्यमिक शिक्षा निदेशक का बड़ा फैसला

Supplementary Exams Date Changed : राजस्थान के सरकारी स्कूलों की पूरक परीक्षाओं पर एक अपडेट है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने एक बड़ा फैसला लिया है। पूरक परीक्षा की डेट को लेकर हो रही गफलत को अब दूर कर दिया गया है। प्रदेश के विद्यालयों में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की पूरक परीक्षाओं की तिथि में संशोधन किया गया है। अब इन दोनों कक्षाओं की पूरक परीक्षाएं 13 से 15 मई के बीच होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने शिविरा पंचांग में संशोधन करते हुए आदेश जारी किया है कि अब 13 से 15 मई के बीच पूरक परीक्षाओं की तिथि निर्धारित की गई है। जबकि पहले शिविरा पंचांग में इन कक्षाओं की पूरक परीक्षाएं 8 से 15 मई तक निर्धारित की गई थी। इन कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूल स्तर पर आयोजित की जाती है तथा परीक्षा परिणाम 8 मई को घोषित किया जाना है।

5 दिन का दिया गया समय - आशीष मोदी

आशीष मोदी ने आगे बताया कि पूरक परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ समय मिले इसके लिए 5 दिनों का समय दिया गया है। आगामी 17 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो रहे है। इस वजह से पूरक परीक्षाएं पहले कराने की तिथियां घोषित की गई है।

यह भी पढ़ें -

राजस्थान में इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद होंगे! शिक्षामंत्री मदन दिलावर का आया बड़ा बयान