5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद होंगे! शिक्षामंत्री मदन दिलावर का आया बड़ा बयान

Madan Dilawar Big Statement : राजस्थान में चल रहे 2000 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल पर काले बादल मंडरा रहे हैं। अशोक गहलोत के कार्यकाल में खुले इन स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने की तैयारी चल रही है। इस पर शिक्षामंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान आया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 4 May 2024, 11:28 AM IST

Rajasthan English Medium Schools will be Closed Education Minister Madan Dilawar makes a Big Statement

राजस्थान में सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद करने की तैयारी

Madan Dilawar Big Statement : राजस्थान में करीब 2000 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद हो जाएंगे! यानि की इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने की तैयारियां चल रही है। शिक्षा विभाग ने एक फॉर्मेट जारी किया है। जिसके आधार पर महात्मा गांधी स्कूल अंग्रेजी माध्यम में रहे या नहीं या वापस इसे हिंदी माध्यम में कन्वर्ट कर दिया जाए। इसकी एक रिपोर्ट जिला शिक्षा विभाग को कारण सहित देनी होगी। इस फॉर्मेट में इंग्लिश मीडियम स्कूल के मौजूदा हालात, टीचर्स की संख्या, स्टूडेंट की संख्या के साथ ही उसे फिर से हिंदी मीडियम में शुरू करने की सिफारिश मांगी है। इसके आधार पर फैसला कर शिक्षा विभाग इंग्लिश मीडियम स्कूल को फिर से हिंदी मीडियम में बदलेगा। इस मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान आया है।

सरकार के स्तर पर हो रहा है रिव्यू - मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा राजस्थान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल की जरूरत को लेकर सरकार के स्तर पर रिव्यू किया जा रहा है। इसके बाद ही स्कूल चलेंगे या बंद होंगे। इस पर कोई फैसला होगा। सरकारी स्तर पर रिव्यू करने के साथ ही हम यह भी देखेंगे कि महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति के अनुरूप है भी या नहीं है। इसी आधार पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

अशोक गहलोत सरकार ने तब्दील किए थे अंग्रेजी मीडियम स्कूल

पूर्व की अशोक गहलोत सरकार ने राजस्थान में लगभग 2070 सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में तब्दील कर दिया था। इन स्कूलों को महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल नाम दिया गया था।