14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan SOG का बड़ा खुलासा, फर्जी प्रमाण पत्रों से खेल कोटे में नौकरी, 19 अभ्यर्थी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan 3rd Grade Teacher Recruitment 2022 Scam: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 में खिलाड़ी कोटे के जरिए नौकरी हासिल करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

SOG का बड़ा खुलासा, फर्जी प्रमाण पत्रों से खेल कोटे में नौकरी: फोटो पत्रिका नेटवर्क

जयपुर। तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2022 में खिलाड़ी कोटे के जरिए नौकरी हासिल करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। एसओजी ने ताइक्वांडो खेल के फर्जी प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर नौकरी पाने का प्रयास करने वाले 19 अभ्यर्थियों सहित 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी ने राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा के एक स्थान पर एक साथ छापा मारा।

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए ताइक्वांडो फेडरेशन को ईमेल भेजा गया था। इसकी जानकारी आरोपियों को मिल गई। इसके बाद आरोपियों ने असली ईमेल की कॉपी हासिल कर उससे मिलती-जुलती एक फर्जी ईमेल आईडी बना ली। इसी आईडी से प्रमाण पत्रों का सकारात्मक सत्यापन भेज दिया गया, जिनके पास वास्तव में फर्जी खेल प्रमाण पत्र थे।

यह भी सामने आया है कि कई अभ्यर्थियों को दलालों ने मोटी रकम लेकर फर्जी खेल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए थे। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि अभ्यर्थियों और दलालों के बीच कितनी रकम तय हुई और भुगतान किस तरह किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि फेडरेशन को भेजे गए सत्यापन ईमेल की जानकारी आरोपियों तक कैसे पहुंची।

इनको किया गिरफ्तार

बनीता जाखड़ (सुजानगढ़, चूरू), एकता थालोर (चूरू), ज्योतिरादित्य (भीलवाड़ा), सीमा (झुंझुनूं), कविता भींचर (सीकर), बसंती कुम्हार (खोराबिसल, जयपुर), ममता कुमारी (सवाई माधोपुर), नरेंद्र बिदियासर, मुमताज (नागौर), भंवरलाल, भजनलाल (जालोर), कविता (जोधपुर), योगेंद्र कुमार (हनुमानगढ़), शिवकरण (श्रीगंगानगर), मांगीलाल (बीकानेर), भलाराम (बालोतरा), सुनील पालीवाल, महेंद्र पालीवाल, दुर्गाप्रसाद (फलौदी) और गजानंद प्रजापत (जयपुर) को गिरफ्तार किया।