5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : उदयपुर में बदला मौसम, आने वाले 5 दिन गिरेगा तापमान, मौसम विभाग का नया अलर्ट

Weather Update : उदयपुर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि आने वाले 5 दिन तापमान गिरेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 16 Nov 2024, 3:37 PM IST

Weather Update Udaipur Weather Changed Meteorological Department New Alert Temperature Fall Coming 5 Days IMD

Weather Update : दीपावली के बाद उदयपुर में मौसमी बदलाव का असर तेजी से दिखने लगा। ऐसे में दिन की गर्मी धीरे-धीरे कम हो रही है, जबकि रात की ठंडक तेजी से बढ़ रही है। मौसमी बदलाव का असर आम जनजीवन की बदलती दिनचर्या में दिखने लगा है। लेकसिटी में ठंड का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को रात का पारा 14.4 डिग्री और दिन का 30 डिग्री पर रहा। हालांकि दिन में धूप का तीखापन अब भी बना हुआ है, लेकिन रात की ठंडक तेजी से बढ़ रही है। पिछले दस दिन की बात करें तो न्यूनतम पारा ढाई 2.7 डिग्री और दिन का तापमान तीन डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 5 दिनों में प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। जिससे रात में ठंड लगातार बढ़ रही है।

न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस संभावना

उदयपुर में शाम चार बजे 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वैसे शनिवार को उदयपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को उदयपुर के आसमान पर बदल घुमड़ रहे हैं। यह मौसम के लोकल बदलाव से भी संभव है।

यह भी पढ़ें :Good News : अजमेर में खुलेगा पहला निजी मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार से हुआ MoU

इस तरह लगातार बदल रहे आंकड़े

दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
15 नवम्बर - 30.1 14.4
14 नवम्बर - 29.7 14.6
13 नवम्बर - 30.8 15.1
12 नवम्बर - 31.0 15.0
11 नवम्बर - 32.2 15.1
10 नवम्बर - 32.6 15.3
09 नवम्बर - 32.5 16.7
08 नवम्बर - 33.1 16.9
07 नवम्बर - 33.3 17.1
06 नवम्बर - 33.0 17.1 ।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : छात्रवृत्ति पाने का अंतिम मौका, 30 नवम्बर तक का मिला समय

यह भी पढ़ें :Good News : राजस्थान के इस जिले के निटिंग कपड़े के विदेशी दीवाने, 22 देशों में है सप्लाई