4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Crackers: डोनवर्ल्ड बड़ा अनार से लेकर लेवेंडर कॉर्न तक, इस बार दिवाली पर मचेगी धूम, बाजारों में आए नए-नए पटाखे

Diwali Crackers 2026: पूरे देश में इन दिनों दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। इस बीच उदयपुर की बाजारों में एक से बढ़कर एक नए-नए तरीके के पटाखे आए हैं। कोई मोरपंख की तरह रोशनी फैलाएगा तो कोई सिक्कों की बारिश करेगा। वहीं हवाई जहाज की तरह उड़ने और 900 शॉट वाले पटाखे भी आए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 4 Nov 2026, 4:12 PM IST

Diwali Crackers 2026

Udaipur: सूरजपोल पर पटाखों की चल रही बिक्री (फोटो-पत्रिका)

उदयपुर। दीपोत्सव की आहट के साथ ही शहर के पटाखा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। दुकानों पर रंग-बिरंगे पटाखों की नई वैरायटी सज गई है। इस बार पारंपरिक अनार, चकरी और रॉकेट के साथ कई आकर्षक और आधुनिक पटाखे बाजार में बिक रहे हैं। मोरपंखी अनार से लेकर ड्रोन और फ्लाइट की तरह उड़ने वाले पटाखे आसमान में रंगों की छटा बिखेरेंगे। वहीं, बच्चों के लिए रंग बदलने वाली तितली, लोटस चक्र, फुलझड़ियां और पिस्तौल वाली टिकली की कई वैरायटी उपलब्ध हैं।

पटाखा व्यवसायी लोकेश लालवानी ने बताया कि इस बार डोनवर्ल्ड बड़ा अनार, लेवेंडर कॉर्न, हेलोविन अनार और लॉलीपॉप अनार अलग-अलग रंगों की रोशनी बिखेरेंगे। हेलोविन अनार मोरपंख की तरह रंग फैलाएगा, जबकि फ्लाइट पटाखा हवाई जहाज और ड्रोन की तरह उड़ता नजर आएगा। क्लस्टर-64 पटाखा 64 बार फूटेगा। वहीं, 1688 ट्रेड शॉट में एक साथ 900 शॉट की आतिशबाजी का प्रभाव दिखाई देगा। स्काई कॉप्टर करीब 600 फीट की ऊंचाई तक जाकर गोल्डन रोशनी बिखेरेगा। मैजिक पॉप अनार से सिक्कों जैसी चिंगारियां निकलेंगी।

बिग शो का जलवा, 100 बार होगी आतिशबाजी

पटाखा व्यवसायी आशुतोष शर्मा ने बताया कि बच्चों के लिए लोटस जमीन चक्र, टिंस, लोटो, फ्लाईव्हील, पॉप-अप बम, रंग बदलने वाली तितली, पेंसिल और पिस्तौल वाली टिकली उपलब्ध हैं। लोटस जमीन चक्र घूमने के साथ अनार की तरह रोशनी भी बिखेरेगा। पियोर गोल्ड अनार में बारिश की बूंदों जैसी आवाज का एहसास होगा। बिग शो पटाखे में आसमान में 100 बार आतिशबाजी होगी, जबकि मेगा पीकॉक अनार मोरपंख की तरह रंग बिखेरेगा।

कार्टून कैरेक्टर वाले अनार भी आए

पटाखा व्यवसायी पवन लालवानी ने बताया कि इस बार बच्चों के लिए पोपो और मोजो कार्टून कैरेक्टर वाले अनार भी आए हैं। इसके अलावा मिस्टर भीम और रावण की तस्वीरों वाले अनार के साथ मोजितो और क्रेकलिन अनार भी बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें अलग-अलग रंगों की चिंगारियां निकलेंगी। आसमानी हवाई पटाखों की भी मांग बनी हुई है।

महंगाई का असर, 15 से 20 प्रतिशत बढ़े दाम

व्यापारियों के अनुसार इस बार पटाखों की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। अलग-अलग आकार, पैकिंग और वैरायटी के अनुसार इनके दाम तय किए गए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली नजदीक आने के साथ ही बाजार में खरीदारी का उत्साह और बढ़ेगा।

यह वीडियो भी देखें :