5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway News : रेलवे का नया फैसला, उदयपुर सिटी से धनबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें इसके ठहराव

Railway News : रेलवे का नया फैसला। उदयपुर सिटी से धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। जानें इसके ठहराव।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Nov 2024, 11:23 AM IST

Railway New Decision Special Train Run between Udaipur City and Dhanbad Know its stoppages

Railway News : रेलवे का नया फैसला। महाकुंभ मेले 2025 के मद्देनजर रेलवे ने उदयपुर सिटी और धनबाद के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि यह ट्रेन जयपुर होकर यात्रा करेगी।

1 ट्रिप चलाई जाएगी स्पेशल रेलसेवा

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि 09609/09610, उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा 1 ट्रिप चलाई जाएगी। इसके तहत ट्रेन संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल रेलसेवा उदयपुर सिटी से 19 जनवरी, 2025 को दोपहर 1 बजे रवाना होकर रात 8.55 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां 15 मिनट इसका ठहराव रहेगा। जयपुर से रात 9.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 9 बजे धनबाद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें : Railway : रेलवे का तोहफा, अजमेर-पुष्कर के बीच चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

सुबह 9.40 बजे पहुंचेगी उदयपुर सिटी

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09610, धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा धनबाद से 20 जनवरी, 2025 को रात 11 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर मध्यरात्रि 1.30 बजे आगमन व 1.40 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :15 नवंबर से ‘रास्ता खोलो अभियान’ का होगा आगाज, निर्देश जारी, जानें किसको मिलेगा बड़ा फायदा

ट्रेन में होंगे 19 कोच

इस ट्रेन में 2 सैकण्ड एसी, 4 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 कोच होंगे।

स्पेशल ट्रेन के ठहराव

यह ट्रेन आवाजाही के दौरान राणा प्रतापनगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई सहित कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : राहत की खबर, अब जमीन का पट्टा आसानी से मिलेगा, नियम में बदलाव