5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Railway : रेलवे का तोहफा, अजमेर-पुष्कर के बीच चलेगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Railway Gift : रेलवे का तोहफा। पुष्कर मेले के लिए अजमेर से पुष्कर के बीच आज से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 12 Nov 2024, 11:47 AM IST

Railway Gift Ajmer and Pushkar Three Pairs of Special Trains will run

Railway Gift : रेलवे का तोहफा। पुष्कर मेले के मद्देनजर यात्री सुविधाओं के लिए रेलवे ने अजमेर से पुष्कर के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने बताया कि अजमेर-पुष्कर-अजमेर स्पेशल ट्रेन 12 से 15 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन अजमेर से सुबह 9.30 रवाना होकर सुबह 10.40 बजे पुष्कर पहुंचेगी।

जानें ट्रेनों की टाइमिंग

रेलवे के अफसरों के अनुसार पुष्कर से यह ट्रेन दोपहर 12.20 बजे रवाना होकर अजमेर पहुंचेगी। दूसरी, अजमेर-पुष्कर-अजमेर स्पेशल ट्रेन भी 12 से 15 नवंबर तक अजमेर से दोपहर एक बजे रवाना होकर दोपहर 2.15 बजे पुष्कर पहुंचेगी। पुष्कर से यह ट्रेन शाम चार बजेे रवाना होकर शाम 5.10 बजे अजमेर पहुंचेगी। इसके अलावा 13 से 14 नवंबर के बीच भी पुष्कर-अजमेर स्पेशल ट्रेन चलेगी। जो पुष्कर से सुबह 11.15 बजे रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे अजमेर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :राजस्थान रोडवेज की नई सुविधा, ई-मित्र भी बना सकेंगे RFID कार्ड

पुष्कर मेले के लिए तीन जोड़ी ट्रेनें शुरू

अजमेर रेल मंडल में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से पुष्कर मेले के लिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अजमेर-पुष्कर अजमेर (3 जोड़ी) स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : नवोदय विद्यालय से बड़ी अपडेट, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

यह भी पढ़ें :Pushkar Fair : पुष्कर मेले की मची है धूम, खुशी से झूमे पर्यटक, जानें क्यों