5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान रोडवेज की नई सुविधा, ई-मित्र भी बना सकेंगे RFID कार्ड

Rajasthan Roadways News : राजस्थान रोडवेज की नई सुविधा। राजस्थान रोडवेज की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री अब ई-मित्र से भी आरएफआईडी कार्ड बना सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Nov 2024, 6:14 PM IST

Rajasthan Roadways New Facility E-Mitra can also make RFID Card

Rajasthan Roadways News : खुशखबर। राजस्थान रोडवेज की बसों में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्री अब ई-मित्र से भी आरएफआईडी कार्ड बना सकेंगे। कोटा डिपो के चीफ मैनेजर अजय कुमार मीणा ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय से प्राप्त आदेश के अनुसार अब आरएफआईडी कार्ड ई-मित्र पर बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए ई-मित्र संचालक पूरे दस्तावेज जमा करवाकर अपलोड कर देगा। इसके बाद जब यह कार्ड जयपुर से बनकर आएंगे तो इन्हें रोडवेज के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा।

ऐसे कर सकते है आवेदन

ऑनलाइन आरएफआईडी कार्ड बनाने के लिए आरएसआरटीसी की वेबसाइट या मोबाइल के माध्यम से आरएसआरटीसी स्मार्ट कार्ड एप्लीकेशन पोर्टल पर या ई-मित्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। पोस्टल शुल्क का भुगतान करने के बाद कार्ड संबंधित व्यक्ति के आवेदित स्थान (पते) पर डाक के माध्यम से भिजवाया जाता है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : नवोदय विद्यालय से बड़ी अपडेट, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

यह भी पढ़ें :अजमेर डिस्कॉम से बड़ी खबर, साल 2025 से इन जिलों में लगेंगे स्मार्ट मीटर

यह भी पढ़ें :Pushkar Fair : पुष्कर मेले की मची है धूम, खुशी से झूमे पर्यटक, जानें क्यों