10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Women’s Car Rally: 15 मार्च को कोटा में होगी ‘पत्रिका वुमन कार रैली’, मिलेगा मैडल, जानें रेजिस्ट्रेशन का प्रोसेस

Kota Women's Car Rally Online Registration: इसमें प्रतिभागी महिलाओं को मैडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वुमन कार रैली में शिरकत करने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 10, 2026

Woman Car Rally

फोटो: पत्रिका

पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्म शताब्दी वर्ष पर हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में राजस्थान पत्रिका की ओर से 15 मार्च रविवार को वुमन कार रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में शामिल होने के लिए महिलाएं क्यूआर कोड स्कैन कर या लिंक के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा रहेगी।

रैली महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश देगी। कार रैली का शुभारंभ 15 मार्च को सुबह 6.30 बजे नयापुरा स्थित उम्मेदसिंह स्टेडियम से होगा, जो जेडीबी कॉलेज के सामने से होकर एरोड्राम सर्किल, विज्ञान नगर फ्लाईओवर, अनंतपुरा फ्लाईओवर होकर झालावाड़ रोड पर जगपुरा में आरटीओ ऑफिस के पास मुकुन्दरा सरोवर प्रीमियर रिसोर्ट पहुंचेगी। यहां समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

इसमें प्रतिभागी महिलाओं को मैडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। वुमन कार रैली में शिरकत करने के लिए महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस रैली के आयोजन में कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेन्ट्स एसोसिएशन, होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिविजन, लायंस क्लब कोटा टेक्नी, श्रीगिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, जेसीआइ कोटा शक्ति, रोटरी क्लब पद्मनी कोटा, इनरव्हील क्लब कोटा एवं कुटुम्ब क्लब श्री फलौदी महिला मंडल सेवा समिति, माहेश्वरी महिला मंडल, अखिल भारतीय मारवाड़ी सुगंधा शाखा कोटा और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान कोटा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

ऐसे करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

वुमन कार रैली में शिरकत करने वाली महिलाएं लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
लिंक
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9829038188, 9799915567 तथा 9414000800 पर संपर्क किया जा सकता है।