10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Truck Overturned: कोटा में पलटा अंगूर से लदा मिनी ट्रक, लूटने की मची होड़, पुलिस को संभालनी पड़ी व्यवस्था

Delhi-Mumbai Expressway Accident: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अंगूर से लदा एक मिनी ट्रक पलटने के बाद सड़क पर अंगूर बिखर गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अंगूर उठाने के लिए होड़ मच गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 10, 2026

Grapse Overloaded Truck Overturned
Play video

फोटो: पत्रिका

Grapes Laden Truck Overturns: कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक मिनी ट्रक पलटने के बाद अंगूर लूटने की होड़ मच गई। हादसे के बाद ट्रक में भरे अंगूर सड़क पर बिखर गए जिन्हें उठाने के लिए आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हालात को संभालने के लिए पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था करनी पड़ी।

संतुलन बिगड़ने से पलटा मिनी ट्रक

जानकारी के अनुसार हादसा बूढ़ादीत थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास हुआ। अंगूरों से भरा एक मिनी ट्रक महाराष्ट्र से दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें रखी अंगूरों की पेटियां सड़क पर गिर गईं और अंगूर चारों ओर बिखर गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिखरे अंगूरों को उठाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। कई लोग बोरे और थैलियां लेकर अंगूर भरने लगे। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

UP का है चालक

इस बीच ग्रामीणों ने ट्रक चालक को भी बाहर निकालने में मदद की। चालक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मुंडाली का रहने वाला जिशान पुत्र खुशनुद बताया गया है। ट्रक पलटने के कारण वह अंदर ही फंस गया था। ग्रामीणों ने ट्रक का कांच तोड़कर उसे बाहर निकाला।

पुलिस ने संभाली व्यवस्था

घटना की सूचना मिलने पर बूढ़ादीत थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को सड़क से हटाकर व्यवस्था संभाली और भीड़ को नियंत्रित किया। साथ ही सड़क पर बिखरे अंगूरों को हटवाया गया ताकि यातायात सुचारु रूप से चल सके। पुलिस ने ट्रक में बची अंगूरों की पेटियों को भी इकट्ठा कर सुरक्षित रखवाया। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे हटाया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं है।