5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : नवोदय विद्यालय से बड़ी अपडेट, प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ी

Rajasthan News : नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाकर 19 नवम्बर कर दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Nov 2024, 4:25 PM IST

Dungarpur Navodaya Vidyalaya Big Update Online Application for Admission Date Extended

Rajasthan News : डूंगरपुर से नवोदय विद्यालय की बड़ी खबर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा जिला डूंगरपुर में सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2025 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 19 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवम्बर तक बढ़ाई

जवाहर नवोदय विद्यालय ठाकरड़ा के प्राचार्य ने बताया कि सत्र 2025-26 में जवाहर नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2025 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवम्बर तक बढ़ाई गई है।

डूंगरपुर जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना जरूरी

ज्ञातव्य हो कि सत्र 2024-25 में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी कक्षा 11 के लिए व कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी कक्षा 9 के लिए आवेदन कर सकते है। जिन विद्यार्थियों का जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच में हुआ है वे कक्षा 11 के लिए व जिनका जन्म 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथि सम्मिलित) के बीच में हुआ है वे कक्षा 9 के लिए आवेदन कर सकते है। विद्यार्थी डूंगरपुर जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।

अभ्यर्थी निम्नलिखित लिंक Class 9 LEST 2025: https://cbseitms-nic-in/2024/nvsiÛ Class 11 LEST 2025 : https://cbseitms-nic-in/2024/nvsÛi_11 पर जाकर निशुल्क आवेदन कर सकते है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : 30 नवंबर तक नहीं कराया e-KYC, तो नहीं मिलेगी घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : यूजीसी का नया फैसला, नेट परीक्षा में आयुर्वेद बायलॉजी विषय शामिल, राजस्थान के छात्र खुश

यह भी पढ़ें :PM Vidyalakshmi Scheme : राजस्थान के सिर्फ इन 11 संस्थानों के छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा Loan, जानें क्या है वजह