2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : 30 नवंबर तक नहीं कराया e-KYC, तो नहीं मिलेगी घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी

Rajasthan News : राजस्थान के बांसवाड़ा में जिला रसद अधिकारी ने कहा कि ई-केवाईसी अनिवार्य है। अगर 30 नवंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराया तो घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं मिलेगी। अभियान चल रहा है तुरंत सम्पर्क करें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Nov 2024, 3:02 PM IST

Rajasthan Banswara If e-KYC is not done by 30 November then subsidy on domestic gas cylinder will not be available

Rajasthan News : बजट घोषणा के तहत खाद्य सुरक्षा से जुड़े परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए रसद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए राशन डीलरों के माध्यम से 5 से 30 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी हजारी लाल आलोरिया ने बताया कि योजना का लाभ पाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है। ई-केवाईसी के बाद उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को राशन कार्ड से जोड़ा जाएगा और उसके बाद बैंक खाते से लिंक किया जाएगा। उपभोक्ता को पहले सिलेंडर की पूरी राशि कंपनी के निर्धारित मूल्य पर चुकानी होगी, और सब्सिडी उनके खाते में जमा की जाएगी। विभाग ने राशन डीलरों को उपभोक्ताओं के गैस नंबर जोड़ने और ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए हैं।

ई-केवाईसी के लिए शर्तें

ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का सत्यापन जरूरी है। यदि एक भी सदस्य का ई-केवाईसी नहीं हुआ तो राशन कार्ड अपडेट नहीं होगा और सब्सिडी नहीं मिलेगी। हालांकि, पिछले दो महीनों से ई-केवाईसी जारी है, लेकिन अब तक 81 फीसद उपभोक्ताओं ने ही इसे पूरा किया है।

यह भी पढ़ें :PM Vidyalakshmi Scheme : राजस्थान के सिर्फ इन 11 संस्थानों के छात्र-छात्राओं को ही मिलेगा Loan, जानें क्या है वजह

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : किसानों की बल्ले-बल्ले, कृषि-अकृषि ऋणों के ब्याज पर मिलेगा भारी अनुदान, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : यूजीसी का नया फैसला, नेट परीक्षा में आयुर्वेद बायलॉजी विषय शामिल, राजस्थान के छात्र खुश

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़