
Rajasthan Roadways Good News
Good News :राजस्थान रोडवेज का तोहफा। अब कोटा से चांदखेड़ी तक बस सेवा का संचालन होगा। राजस्थान रोडवेज के का कोटा डिपो की इस पहल से जनता खुशी से झूम उठी है। राजस्थान रोडवेज का कोटा डिपो शुक्रवार से कोटा से चांदखेड़ी बस सेवा शुरू कर रहा है।
कोटा डिपो के चीफ मैनेजर अजय कुमार मीणा ने बताया कि कोटा से चांदखेडी बस सुबह 7 बजे छावनी चौराहे से रवाना होकर खानपुर के रास्ते से होते हुए सुबह 10.45 बजे चांदखेड़ी पहुंचेगी। चांदखेड़ी से 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे कोटा पहुंच जाएगी। यहां से सांगोद के लिए शाम 4.30 बजे रवाना होकर 6 बजे सांगोद पहुंचेगी। सांगोद से 7 बजे रवाना होकर 8.30 बजे कोटा पहुंच जाएगी।
चीफ मैनेजर अजय कुमार मीणा ने बताया कि इसी प्रकार सुबह 7.15 बजे कोटा से रावतभाटा बस सेवा फिर से शुरू हो रही है यह बस कोटा से रावतभाटा के तीन चक्कर करेगी।
Updated on:
08 Nov 2024 05:00 pm
Published on:
08 Nov 2024 05:00 pm
