2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें राजस्थान में 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : मौसम विभाग के Prediction के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। जानें 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Nov 2024, 3:07 PM IST

Weather Update Meteorological Department Prediction know How Rajasthan Weather on 8-9-10-11 November

Weather Update : राजस्थान में नवम्बर माह का पहला सप्ताह आज 7 नवम्बर को खत्म हो जाएगा। पर मौसम बिल्कुल स्थिर है। राज्य में रात के पारे में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं दिन के तापमान में बढ़ रहा है। राजस्थान में आने वाले 8-9-10-11 नवम्बर को मौसम कैसा रहेगा? इस पर मौसम विभाग का Prediction है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इससे दिन और रात के पारे में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। वैसे बीते 24 घंटों के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश का सबसे ठंडा सिरोही जिला रहा, जहां पर निम्नतम न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा 22 शहरों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज हुआ। वहीं दूसरी तरफ राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया है। जहां पर 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज भी मौसम मुख्यत: शुष्क है। वहीं प्रदेश के अधिकाश हिस्सों में आज हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 55 से 90 फीसद के मध्य दर्ज की गई है।

कड़ाके की ठंड के अभी कोई आसार नहीं

इधर प्रदेश के लोग सर्दी को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं। प्रदेश में गुलाबी सर्दी ने अक्टूबर माह के अंत में दस्तक दे दी थी। पर अभी कड़ाके की ठंड का दूर-दूर तक कोई आसार नहीं दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि कड़ाके की ठंड के लिए अभी 12 से 15 नवंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा पर बड़ा अपडेट, गाइडलाइन पर असमंजस में शिक्षक और छात्र, जानें क्यों

15 नवम्बर बाद होगा कोई चेंज

मौसम विज्ञानियों का मानना है कि 15 नवम्बर बाद ही कोई पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। जिसके बाद यकायक तापमान में गिरावट आ सकती है। तब तक तो मौसम शुष्क ही रहेगा।

यह भी पढ़ें :Good News : सेंट्रल स्पाइन योजना की जमीन का मालिक बना जेडीए, मिलेगा 2 अरब रुपए का राजस्व

4 दिन मौसम रहेगा शुष्क

दिनांक - पूर्वी राजस्थान - पश्चिमी राजस्थान
8 नवम्बर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
9 नवम्बर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।
10 नवम्बर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क ।
11 नवम्बर - मौसम शुष्क - मौसम शुष्क।

यह भी पढ़ें :Good News: लो आ गई बड़ी खुशखबरी, राजस्थान में बढ़ेगा ईआरसीपी का दायरा