10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mukesh Bhakar-Komal Meena Marriage : लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी, अंतरजातीय विवाह की चारों तरफ चर्चा

Mukesh Bhakar-Komal Meena Marriage : राजस्थान में कांग्रेस के विधायक मुकेश भाकर और सिविल जज कोमल मीणा सोमवार को सात फेरों में बंध गए। इस मौके पर दिग्गज राजनीतिक व प्रशासनिक चेहरों का जमावड़ा था। जानें मुकेश भाकर और कोमल मीणा कौन हैं?

2 min read
Google source verification
Rajasthan Nagaur district Ladnun MLA Mukesh Bhakar and Judge Komal Meena wedding Discussion around inter-caste marriage

लाडनूं विधायक मुकेश भाकर और जज कोमल मीणा की शादी। फोटो @ashokgehlot51

Mukesh Bhakar-Komal Meena Marriage : राजस्थान में विधायक मुकेश भाकर और सिविल जज कोमल मीणा की शादी अचानक सुर्खियों में आ गई। सोमवार को मुकेश भाकर और कोमल मीणा का धूमधाम से विवाह सम्पन्न हुआ। इस विवाह समारोह में राजस्थान के दिग्गज राजनीतिक व प्रशासनिक चेहरों का जमावड़ा था। अंतरजातीय (जाट-मीणा) विवाह कर मुकेश भाकर और कोमल मीणा ने समाज में एक मिसाल भी कायम की है। इस शादी ​की राजनीतिक-सामाजिक गलियारों में काफी चर्चा है।

लाडनूं से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए मुकेश भाकर

मुकेश भाकर (37 वर्ष) राजस्थान के नागौर जिले की लाडनूं विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं। भाकर राजस्थान की युवा राजनीति के चमकते सितारे हैं। वे छात्र राजनीति से निकल मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। उन्होंने NSUI में राष्ट्रीय सचिव, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

राजस्थान के 15वीं और 16वीं विधानसभा में मुकेश भाकर लाडनूं से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। जनता के बीच अपनी सादगी, मेहनत और किसान-युवा मुद्दों पर मुखरता बोलने के लिए मुकेश भाकर जाने-पहचाने जाते हैं।

कोमल मीणा का 2019 में आरजेएस में हुआ था चयन

कोमल मीणा दौसा जिले की लालसोट तहसील के छोटे से गांव खुर्रा की बेटी है। कोमल ने अपनी लगन और मेहनत से यह स्थान पाया है। जोधपुर से स्नातक, राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलएम और जयपुर हाईकोर्ट में वकालत के बाद 2019 में आरजेएस में चयनित हुईं। आज वे सिविल जज के पद पर तैनात हैं।

कई दिग्गज नेता आए और आशीर्वाद दिया

मुकेश भाकर और कोमल मीणा के विवाह समारोह में राजस्थान की राजनीति के दिग्गज नेता सचिन पायलट, अशोक गहलोत, राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी, हनुमान बेनीवाल और कई अन्य मंत्रियों व विधायकों ने शिरकत की। यही नहीं राजस्थान विश्वविद्यालय के चर्चित छात्र नेता निर्मल चौधरी, अभिमन्यु पूनिया भी साथियों संग इस समारोह का हिस्सा बने।