27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road Safety Campaign: पत्रिका अभियान बना जन आवाज…. 2 दिन में 150 से अधिक ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार

Patrika Road Safety Campaign: राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्मशताब्दी के अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू किए गए विशेष अभियान को शहरवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।
2 min read
Google source verification
Road Safety Campaign

मांगियावास रोड मानसरोवर। फोटो: पत्रिका

Karpoor Chandra Kulish 100th Birth Year: जयपुर। राजस्थान पत्रिका समूह के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्मशताब्दी के अवसर पर सड़क सुरक्षा को लेकर शुरू किए गए विशेष अभियान को शहरवासियों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत शहर के ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के लिए पत्रिका की ओर से जारी हेल्पलाइन पर दो ही दिन में 150 से अधिक स्थानों की सूचना नागरिकों ने भेजी है।

लोग अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद संभावित दुर्घटना स्थलों, जाम की समस्या और सड़क अव्यवस्था से जुड़े मामलों की जानकारी फोटो और विवरण के साथ साझा कर रहे हैं। इन सूचनाओं को आरटीओ जयपुर कार्यालय की ओर से संकलित कर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित विभागों को भेजकर समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

'समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम'

शहर के नागरिकों का कहना है कि यह अभियान लोगों की समस्याओं को जिम्मेदार विभागों तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण, खराब सड़क और अव्यवस्थित यातायात के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में ब्लैक स्पॉट की पहचान से समय रहते सुधार संभव हो सकेगा। पत्रिका के इस अभियान की शहर में सराहना हो रही है और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं।

लोगों की ओर से भेजी गई प्रमुख समस्याएं

  • वैशाली नगर–दिल्ली बाइपास फ्लाईओवर अंडरपास से पंच्यावाला, बजरी मंडी और करनी पैलेस रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी जाम, यहां ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग।
  • पंच्यावाला क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी होने से यातायात प्रभावित, सामुदायिक चौक पर बने अवैध कमरों को हटाने की मांग।
  • सिरसी रोड स्थित राधा विहार कॉलोनी की सड़कों की हालत खराब, वर्षों से मरम्मत नहीं होने से लोगों को परेशानी।
  • खातीपुरा–झोटवाड़ा पुलिया के बीच बने दो कट के कारण रोजाना जाम और दुर्घटना की आशंका, कट बंद करने की मांग।
  • अजमेर रोड स्थित श्याम नगर कट को स्थायी रूप से बंद करने का सुझाव, ताकि जाम की समस्या कम हो सके।
  • टोंक रोड के गांधी नगर तिराहे पर राइट टर्न के लिए रेड सिग्नल की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना का खतरा।
  • एयरपोर्ट टर्मिनल-2 मार्ग पर सड़क के बीच पुराने डिवाइडर ब्लॉक पड़े होने से हादसे की आशंका।
  • मानसरोवर के वीटी रोड और मांगियावास रोड पर यातायात दबाव के कारण जाम की समस्या।

पत्रिका के इस नंबर पर भेजें सूचना

शहर के लोग पत्रिका के 8094020235 नंबरों पर ब्लैक स्पॉट की सूचना भेज सकते हैं। इन नंबरों पर सिर्फ वॉट्सएप करें। अपने नाम, मोबाइल नंबर और लोकेशन के साथ फोटो साझा करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग

कर्पूर चंद्र कुलिश जन्मशती वर्ष