4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल पर नया अपडेट, शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने जारी किया कार्यक्रम

Rajasthan : राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर नया अपडेट आया है। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने कार्यक्रम जारी किया है। पढ़ें।
less than 1 minute read
Google source verification
Rajasthan Mahatma Gandhi English Medium Schools New update Education Director Sitaram Jat released schedule

फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan : राजस्थान में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर नया अपडेट आया है। शिक्षा सत्र 2026-27 के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) एवं राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए 25 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।

शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सोमवार को कार्यक्रम जारी कर बताया कि 14 से 23 मार्च तक प्रवेश के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 24 मार्च को आवेदनों की सूची एवं कक्षावार रिक्त पदों की सूचना स्कूलों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।

एक अप्रेल से शिक्षण कार्य होगा प्रारंभ

सीताराम जाट ने बताया कि 25 मार्च को प्रवेश के लिए लॉटरी निकाली जाएगी। वहीं 27 मार्च को लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की सूची विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। 28 मार्च से स्कूलों में प्रवेश कार्य शुरू किया जाएगा। एक अप्रेल से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा।

कक्षा नर्सरी में सभी सीटों पर दिया जाएगा नवीन प्रवेश

सीताराम जाट ने बताया कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही है, उनमें कक्षा नर्सरी में सभी सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जाएगा। जबकि शेष कक्षाओं में क्रमोन्नत एवं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश उपरान्त शेष सीटों पर प्रवेश मिलेगा।