
साप्ताहिक बैठक आयोजित
जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने कहा कि प्रस्तावित नहरबंदी के मद्देनजर जलदाय और जल संसाधन विभाग द्वारा सभी पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिला कलक्टर ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नहरबंदी से पूर्व सभी जल भंडारण स्त्रोतों में पर्याप्त जल भंडारण कर लिया जाए। इस दौरान पेयजल की चोरी नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोनों विभागों द्वारा अब तक की गई तैयारियों, जल भंडारण स्त्रोतों तथा रिजर्व वायर की स्थिति सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने गर्मी के मद्देनजर पेयजल के कंटीजेंसी प्लान के अनुसार कार्य करने, जल परिवहन आदि के बारे में भी जाना। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामीण क्षेत्र के सभी जीएलआर और डिग्गियां भरवा ली जाएं। जीएलआर ओवरफ्लो नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान पशुओं की खेलियां भरवाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विद्युत सप्लाई की स्थिति के बारे में जाना
जिला कलक्टर ने गर्मी के मद्देनजर विद्युत सप्लाई की स्थिति के बारे में जाना। उन्होंने कहा कि विद्युत सप्लाई से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग क्विक रिसपोंस करें। उन्होंने जीएसएस निर्माण कार्यों के बारे में जाना तथा कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य निर्धारित समय में हो जाए। आगामी दिनों में हीटवेव की संभावना के मद्देनजर हीटवेव प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों के बारे में जाना। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयां, ओआरएस आदि की व्यवस्था की जाए। ब्लाॅक प्रभारी, प्रत्येक क्षेत्र का दौरा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि अस्पतालों में व्यवस्था संबंधी कोई कमी नहीं रहे। वृष्णि ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रो और स्कूलों में ओआरएस उपलब्ध रहे। आशा के माध्यम से घरों में भी इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टीकाकरण सहित अन्य मौसमी बीमारियों की स्थिति के बारे में जाना। गर्मी के मदइ्देनजर उल्टी-दस्त अथवा फूड पाइजनिंग की संभावित स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फूड सेफ्टी इकाई द्वारा खाद्य वस्तुओं के अधिक से अधिक नमूने लिए जाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि हरियालो राजस्थान अभियान की तैयारियां भी शुरू कर दी जाए। राज्य सरकार द्वारा विभाग स्तर पर लक्ष्यों का निर्धारण कर दिया गया है। जल्दी ही इसे जिला अनुसार भी निर्धारित कर दिया जाएगा। उन्होंने वन विभाग को पर्याप्त संख्या में पौधे तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पंचायत की नर्सरियों में भी पौधे लगाए तैयार किए गए हैं। इनका वितरण भी लक्ष्य के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने पौधों के वितरण एवं इनके रोपण की योजना तैयार करने के निर्देश दिए तथा कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार इनका वितरण, रोपण एवं ऐप के माध्यम से अपलोड करने का कार्य किया जाए।
Published on:
09 Mar 2026 09:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
