2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways : रेलवे का तोहफा, इन 2 स्टेशन पर शुरू होगा ठहराव, आज से दौड़ेंगी राजस्थान से 17 छठ पूजा स्पेशल ट्रेनें

Indian Railways Gift : रेलवे का तोहफा। कार्तिक मेला को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेनें दो स्टेशनों पर रोकने का रेलवे ने फैसला किया है। वहीं छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन में 17 छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जानें इन ट्रेनों का नाम।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Nov 2024, 1:00 PM IST

Indian Railways Gift these Train Halts these 2 Stations 17 Chhath Puja Special Trains will run Today Know Name

Indian Railways

Indian Railways Gift : रेलवे का तोहफा। कार्तिक मेले के दौरान यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने गढ़मुक्तेश्वर और कांकाठेर स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव शुरू करने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर बरेली-भुज-बरेली ट्रेन और कांकाठेर स्टेशन पर डिब्रुगढ़-लालगढ़-डिब्रुगढ़ ट्रेन 13 से 16 नवंबर तक आवाजाही के दौरान दो-दो मिनट का ठहराव करेंगी।

आज दौड़ेंगी 17 छठ पूजा स्पेशल ट्रेन

छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानोें से रेलवे शुक्रवार से रविवार तक तीन दिन में 17 छठ पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को दौंड-अजमेर स्पेशल ट्रेन, हरिद्वार-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन, गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल ट्रेन, वलसाड-जोधपुर स्पेशल ट्रेन, हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन, टनकपुर -दोराई स्पेशल ट्रेन, साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, बेंगलूरु-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन, बरौनी-हिसार स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। इसी प्रकार शनिवार काचीगुड़ा-लालगढ़ स्पेशल ट्रेन, डिब्रूगढ़-दोराई स्पेशल ट्रेन व रविवार बढ़नी-दोराई स्पेशल ट्रेन, बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल ट्रेन, पुणे-जोधपुर स्पेशल ट्रेन, ओखा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन व हावड़ा-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।

यह भी पढ़ें :Indian Railways : 10 नवंबर को फुलेरा तक चलेगी जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस

रामेश्वरम के लिए विशेष ट्रेन रवाना

देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के अंतर्गत गुरुवार को विशेष ट्रेन ढेहर के बालाजी स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुई। ट्रेन ने सवाई माधोपुर और कोटा होते हुए अपनी यात्रा शुरू की। इस यात्रा में जयपुर संभाग के कुल 430 यात्री शामिल हुए हैं। देवस्थान विभाग ने यात्रियों के लिए आवास, भोजन आदि की व्यवस्था नि:शुल्क की है। यह ट्रेन 14 नवंबर को सुबह 8:30 बजे वापसी में ढेहर के बालाजी स्टेशन पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें :Good News : पेंशनर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब घर बैठे बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र