28 नवंबर से 9 जनवरी तक, बाड़मेर-दिल्ली ट्रेन, शोलापुर-अजमेर ट्रेन, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस ट्रेन, और 28 नवंबर से 12 जनवरी तक बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर ट्रेन का संचालन बदले रूट से होगा। इसके अलावा, काठगोदाम-जैसलमेर, 29 नवंबर से 10 जनवरी तक दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन, 29 नवंबर से 13 जनवरी तक दिल्ली-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन, जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन, 30 नवंबर से 7 जनवरी तक रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट ट्रेन और 4 दिसंबर से 8 जनवरी तक अजमेर-शोलापुर ट्रेन भी बदले रूट से चलेंगी।