2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railways : 10 नवंबर को फुलेरा तक चलेगी जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस

Indian Railways : बड़ी खबर। रेलवे का अलर्ट। जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस 10 नवंबर को आवागमन में फुलेरा से जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन फुलेरा से जैसलमेर स्टेशनों के बीच ही होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Nov 2024, 12:50 PM IST

Indian Railways Big News Jaisalmer-Jaipur Leelan Express will run till Phulera on 10 November

Indian Railways : बड़ी खबर। रेलवे का अलर्ट। जैसलमेर-जयपुर-जैसलमेर लीलण एक्सप्रेस (ट्रेन 12467/12468) 10 नवंबर को आवागमन में फुलेरा से जयपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द रहेगी। ट्रेन का संचालन फुलेरा से जैसलमेर स्टेशनों के बीच ही होगा। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर मंडल के बोबास-आसलपुर जोबनेर-हिरनोदा सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जोधपुर-जयपुर रेलवे स्टेशनों के मध्य कुछ ट्रेनें रद्द व परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस रहेगी इन दिनों रद

इस दौरान् ट्रेन 14813, जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 8 से 10 नवंबर तक जोधपुर से भोपाल तथा 14814, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 9 से 11 नवंबर तक भोपाल से जोधपुर स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें :Good News : पेंशनर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब घर बैठे बनेंगे डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र

बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस इन पर करेगी ठहराव

ट्रेन संख्या-14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस जो 10 नवंबर को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी। वह निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के रास्ते संचालित होगी एवं परिवर्तित मार्ग में रींगस,श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना और नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें :Good News : खुशखबर, नवोदय विद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

ट्रेन संख्या-15013 इस रास्ते से करेगी प्रस्थान

ट्रेन संख्या-15013,जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस जो 10 नवंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी की जगह फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के रास्ते संचालित होगी। ट्रेन 14814,भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जो 8 नवंबर को भोपाल से प्रस्थान करेगी वह प्रारंभिक स्टेशन से दो घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन 12465, इंदौर-भगत की कोठी रणथंबोर सुपरफास्ट जो 10 नवंबर को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह जयपुर और धानक्या रेलवे स्टेशनों के बीच 40 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यह भी पढ़ें : Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, जानें 8-9-10-11 नवम्बर को कैसा रहेगा मौसम