
Palace on Wheels News : राजस्थान में दिसंबर के महीने में पर्यटन अपने पीक पर रहेगा। यही वजह है कि अब तक किसी फेरे में एक भी यात्री नहीं मिलने के कारण फेरा निरस्त होने जैसी परिस्थितियों का सामना कर रही दुनिया की नंबर-1 लग्जरी ट्रेन, पैलेस ऑन व्हील्स ट्रैक पर आएगी। एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक 82 यात्रियों की क्षमता वाली यह ट्रेन सभी चार फेरों में लगभग पूरी क्षमता से चलेगी। पहले फेरे में 41, दूसरे फेरे में 38, तीसरे फेरे में 38 और चौथे में सभी 41 रूम की बुकिंग मिल गई है। इस की वजह से रेलवे व आरटीडीसी में खुशी का माहौल है। अंतिम दो फेरों का संचालन 25 दिसंबर और 31 दिसंबर के बीच होगा। नवंबर माह में अमरीका में चुनाव के कारण ट्रेन को पर्याप्त यात्री नहीं मिले हैं और यह 30 से भी कम यात्रियों के साथ संचालित की जा रही है।
26 जनवरी, 1982 वो यादगार दिन था, जब भारत की पहली लग्ज़री ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स की शुरुआत हुई। पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन भारतीय रेलवे और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के संयुक्त प्रयास से चल रही है। राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने और भारतीय महाराजाओं की शाही गाड़ियों को संरक्षित करने के लिए इस ट्रेन को शुरू किया गया था।
पैलेस ऑन व्हील्स में 7 रात/8 दिन का सफर होता है। इसके तहत नई दिल्ली, जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा को घूमाया जाता है। फिर नई दिल्ली आकर इस सफर का अंत हो जाता है। शाही रेल में राजस्थान की हेरिटेज और सांस्कृतिक परम्परा को देखकर देश-विदेश के पर्यटक रोमांचित हो जाते हैं।
Updated on:
27 Oct 2024, 12:08 PM IST
Published on:
27 Oct 2024, 11:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.