
Good News : खुशखबर। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2025-26 में विद्यालय की कक्षा 9 एवं 11 में रिक्त स्थानों पर लेटरल एंट्री टेस्ट-2025 के माध्यम से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 9 नवंबर कर दी है। विद्यालय प्राचार्य ने बताया कि इसकी परीक्षा 8 फरवरी को प्रस्तावित है। कक्षा 9वीं में आवेदन के लिए अभ्यर्थी वर्तमान सत्र 2024-25 में कक्षा 8वीं में जिले के किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए। कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी वर्तमान में 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए ।
आवेदन पत्र एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर भरा जा सकता है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए छात्र का कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। छात्र का जन्म 1 मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होना आवश्यक है। 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र का 10वीं कक्षा में अध्ययनरत होना जरूरी है। यहां ध्यान रखने की जरूरत है कि वह छात्र जिन्होंने सत्र 2024-25 से पहले हाई स्कूल कर लिया है वे आवेदन के लिए पात्र नहीं हैं। साथ ही छात्र का जन्म 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए।
इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फीस नहीं जमा करनी है। यानि की आवेदन पत्र निशुल्क भरा जाएगा। उम्मीद है कि कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए परीक्षा 8 फरवरी 2025 को होगी।
Updated on:
7 Nov 2024, 5:08 PM IST
Published on:
7 Nov 2024, 5:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.