1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान एसीबी: हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

बांसवाड़ा में एसीबी ने 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, वाहन सुपुर्दगी के बदले रिश्वत मांगने का आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification
हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल जयपाल सिंह

फाइल फोटो-पत्रिका

बांसवाड़ा: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बांसवाड़ा इकाई ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना पाटन क्षेत्र की पुलिस चौकी छोटी सरवा के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल जयपाल सिंह को 2,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी को मिली शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता के परिचित का अन्य लोगो के साथ विवाद होने पर उनके प्राइवेट वाहन को नुकसान पहुंचाया गया। वाहन को पुलिस थाना पाटन में रखा गया था। पुलिस थाना पाटन में एफआईआर के बाद मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के जिम्मे थी। आरोप है कि उन्होंने वाहन सुपुर्दगी और क्षति की राशि दिलाने की फाइल तैयार करने के लिए अपने मुंशी कांस्टेबल जयपाल सिंह के माध्यम से रिश्वत की मांग की।

शिकायत पर 30 जनवरी को एसीबी ने सत्यापन कराया, जिसमें पुष्टि होने पर एसीबी के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कांस्टेबल जयपाल सिंह को 2,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह को भी पूछताछ के बाद डिटेन कर लिया गया। फिलहाल एसीबी महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। उनके निवास की तलाशी भी ली जा रही है।

Story Loader