4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Banswara News : बांसवाड़ा में फेवीक्विक से चिपकी छात्र की पलकें, परिजन परेशान, जानें फिर क्या हुआ?

Banswara News : बांसवाड़ा के सरकारी स्कूल के एक बच्चे की पलकें फेवीक्विक से चिपक गईं। उसके बाद परेशान परिजन अस्पताल लेकर गए जहां इलाज के बाद बच्चा ठीक हो गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Banswara student eyelids were glued together with Fevikwik family worried

उदयपुर में उपचार के बाद घर लौटा छात्र राधेश्याम। फोटो पत्रिका

Banswara News : बांसवाड़ा के कुशलगढ़ के बावलिया पाड़ा के सरकारी स्कूल के एक बच्चे की पलकें फेवीक्विक से चिपक गईं। कॉपी चिपकाते समय ब्लिस्टर पैक से निकला तरल पदार्थ हाथों पर लगा और उसने उन्हीं हाथों से आंखें मल दीं तो पलकें चिपक गईं।

उदयपुर में उपचार करवाने के बाद बच्चे की आंखें वापस खुल सकीं। एकबारगी तो बच्चा और परिजन हैरान-परेशान हो गए, लेकिन इलाज के बाद बच्चा ठीक है।

उसकी दोनों पलकें चिपक गईं

11 वर्षीय राधेश्याम पुत्र देवी सिंह डिंडोर स्कूल में बैठकर फेवीक्विक के ब्लिस्टर पैक को तोड़कर कॉपी चिपका रहा था। इस दौरान साइअनॉएक्रिलेट (चिपकाने वाला तरल पदार्थ) उसके हाथों पर भी लग गया। उसने गलती से हाथों से आंखें मल दी। इससे उसकी दोनों पलकें चिपक गईं।

उपचार के बाद छात्र पूरी तरह स्वस्थ

बच्चा परेशान होकर रोने लगा। उसे परिजन कुशलगढ़ सीएचसी ले गए, जहां से बांसवाड़ा के एमजी अस्पताल और बाद में उदयपुर रेफर किया गया।

उदयपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार कर सूखे हुए साइअनॉएक्रिलेट को हटाकर पलकें खोल दीं। उपचार के बाद छात्र पूरी तरह स्वस्थ है।

Story Loader