
PM Modi Big Gift to Rajasthan : पीएम मोदी ने आज राजस्थान को तीन प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया है। इस कदम से अब आमजन को कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
PM Modi Big Gift to Rajasthan : पीएम मोदी ने आज राजस्थान को तीन प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का तोहफा दिया है। पीएम मोदी ने जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का वर्चुअल शुभारंभ किया गया है। इस कदम से अब आमजन को कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के दरभंगा से देश को 12 हजार करोड़ रुपए की सड़क, रेलवे, स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेक्टर की 25 से अधिक परियोजनाओं की सौगात दी। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री निवास से इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी लीडरशिप में देश में विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। सड़क, ऊर्जा, मेडिकल, उद्योग, बिजली, पानी, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी सहित तमाम विकास संकेतकों में भारत विश्वभर में मजबूती के साथ आगे आया है।
सीएम भजनलाल ने बताया कि आज राजस्थान में जयपुर में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, बाड़मेर तथा फालना के रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया गया है। इससे आमजन को कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
सीएम भजनलाल ने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार निर्णय ले रही है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत जरूरतमंदों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। वहीं, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के निर्माण, रामाश्रय वार्ड, मा वाउचर जैसे नवाचारों से स्वस्थ राजस्थान के मिशन को गति मिली है। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़, रेलवे के अपर मण्डल रेल प्रबंधक (जयपुर डिविजन) गौरव गौड़ उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार विकसित भारत बनाने की दिशा में तेजी से अपने कदम बढ़ा रही है। इसी क्रम में आज 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
Updated on:
13 Nov 2024, 6:40 PM IST
Published on:
13 Nov 2024, 6:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.