5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : माउंट आबू में दिखा हिमपात का असर, सर्दी के तेवर हुए तीखे

Weather Update : उत्तर भारत में हो रहे हिमपात का असर अब राजस्थान में भी दिखने लगा है। माउंट आबू में सर्दी बढ़ने लगी है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानें माउंट आबू में शनिवार 16 नवम्बर को कैसा मौसम रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Nov 2024, 11:43 AM IST

Weather Update Mount Abu seen Snowfall Effect bitter cold Winter IMD

Weather Update : मौसम में अचानक बदलाव शुरू हो गया है। उत्तर भारत में हो रहे हिमपात का असर पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में दिखाई देने लगा है। जिसके चलते यहां सर्दी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार माउंट आबू में शनिवार 16 नवम्बर को मौसम में सर्दी और बढ़ेगी।

न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

माउंट आबू में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के चलते सवेरे सर्दी से बचाव को लेकर लोगों ने ऊनी लबादों के साथ अपनी दिनचर्या आरभ की। न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट से तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का Prediction, राजस्थान के इन 4 जिलों में 3 दिन रहेगा घना-अति घना कोहरा

लोगों ने धूप सेंकने का भी उठाया लुत्फ

माउंट आबू में लोगों ने सर्दी से बचाव को लेकर चाय की थडियों पर अदरक की चाय की चुस्कियां ली। सवेरे वादियों में कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के बाद धीरे-धीरे छंट गया। दोपहर तक आसमान साफ रहने से लोगों ने धूप सेंकने का भी लुत्फ उठाया। अपराह्न में हल्के बादलों का आवागमन आरभ होने से ठंडक का भी अहसास होता रहा। दर्शनीय स्थलों का दीदार करने आए सैलानियों ने माउंट आबू की हसीन वादियों को निहारते हुए प्राकृतिक सौंदर्य को अपने कैमरों में कैद कर आबू भ्रमण के सुनहरी यादों को यादगार बनाया।

यह भी पढ़ें :Good News : बल्ले-बल्ले, मंडी में आने लगा अलवर का नया प्याज, भावों में आई भारी गिरावट

राजस्थान में 17 नवंबर से बढ़ेगी ठंड

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिस वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एरिया में बारिश, बर्फबारी का दौर जारी है। इस सिस्टम के जाने के बाद राजस्थान मे 17 नवंबर से तापमान में और गिरावट होगी।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : 15 नवंबर से ‘रास्ता खोलो अभियान’ का होगा आगाज, निर्देश जारी, जानें किसको मिलेगा बड़ा फायदा